सत्य खबर, यमुनानगर
यमुनानगर की चूना भट्टी कालोनी निवासी 26 वर्षीय नीशु ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे स्वजन अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। नीशु की 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जनता कालोनी निवासी संदीप से शादी होनी थी। स्वजनों का आरोप है कि संदीप उनकी बेटी को फोन कर दहेज के लिए परेशान करता था। कई बार वह शादी में बुलेट देने का दबाव बना चुका था। जिस वजह से बात भी बिगड़ गई थी। बाद में उसने माफी मांगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका नीशु के भाई अजय ने बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ भात नोतने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर पर उसकी बहन अकेली थी। जब वह शाम को घर पर पहुंचे, तो बहन को उल्टियां लग रही थी।
जिस पर उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। इस दौरान बहन ने बताया कि घर पर संदीप आया था। इसके बाद वह अधिक नहीं बता सकी। उसका मोबाइल चेक किया, तो उसमें सबसे लास्ट काल भी संदीप की थी। फोन की वाट्सएप चैट भी डिलीट की हुई थी। आरोप है कि संदीप ने ही उनकी बहन को कुछ ऐसी बात कही है। जिससे उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़े:-
प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित होंगी जेएनयू की नई कुलपति, बनीं पहली महिला वीसी
छह माह पहले की थी सगाई
अजय ने बताया कि नीशु की छह माह पहले संदीप के साथ सगाई हुई थी। वह गुजरात की किसी कंपनी में बतौर सीईओ लगा हुआ है। सगाई होने के बाद संदीप व नीशु आपस में फोन पर भी बात करते थे। इस दौरान संदीप शादी में बुलेट बाइक देने की मांग करने लगा। इस बारे में वह नीशू पर दबाव बनाता था। कई बार इस वजह से रिश्ता टूटने की भी नौबत आ गई थी। जिस पर रिश्तेदारों के साथ जाकर संदीप व उसके परिवार के लोगों से बात की और उन्हें समझाया। इसके बाद आरोपित संदीप माफी मांग लेता था।
Aluminium scrap public relations Aluminium scrap material composition Metal scrap processing plant