सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के सर्वांगीण विकास में लगी संस्था तिनका-तिनका फाउंडेशन ने अब कैदियों के लिए जेल में ही न केवल मनरंजन का साधन तैयार कर लिया है, बल्कि कैदियों के हुनर को सामने लाने की अनोखी पहल की है। प्रदेश की इन जेलों में अब पहली बार उनका अपना जेल रेडियो होगा। इस जेल रेडियो को नाम दिया गया है टीजेआर यानी तिनका जेल रेडियो। इसकी शुरुआत अंबाला, पानीपत और फरीदाबाद जेलों से होने वाली है। पानीपत के पांच, अंबाला के छह और फरीदाबाद जेल के 10 कैदियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
आपको बता दे की तिनका-तिनका फाउंडेशन हर साल जेलों में बंद कैदियों की प्रतिभा और उनके हुनर को सामने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराती है। जेल में रहते हुए अच्छा काम करने वाले तथा हुनरमंद कैदियों को जेल अधिकारियों तथा मनोवैज्ञानिकों की मौजूदगी में पुरस्कृत किया जाता है। प्रदेश में कुल 19 जेल हैं, जिनमें तीन सेंट्रल और 16 ज़िला जेल शामिल हैं। फिलहाल हरियाणा की जेलों में कुल 20 हजार 423 बंदी हैं, जिनमें 900 से अधिक महिला बंदी शामिल हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=J38Cea1mmlI
प्रदेश में जेल रेडियो की शुरुआत सेंट्रल जेल अंबाला, ज़िला जेल पानीपत और ज़िला जेल फरीदाबाद से की जाएगी। दिसंबर में आडिशन के बाद इन तीनों जेलों के 21 बंदियों का जेल रेडियो के लिए चयन हुआ था। इनमें बंदियों में फरीदाबाद जेल की 5 महिला बंदी भी शामिल हैं। इन्हें यह ट्रेनिंग तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डा. वर्तिका नंदा ने दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=tZrQBvRzPow
Scrap aluminium operations Aluminium recycling rate optimization Scrap metal inventory services