सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नरवाना में हुडा पुलिस चौकी के इंचार्ज पवन कुमार का तबादला सिटी थाना में होने के बाद चौकी इंचार्ज का कार्यभार एएसआइ दिलबाग सिंह ने संभाल लिया है। चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अपराध को कम करने की रहेगी। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को भी सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर मेंं कोई भी संदिग्ध दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे। शहर में नशाखोरी को भी रोकने के लिए शिकंजा कसा जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पुलिस तो उनकी सेवा और सुरक्षा में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए घर से निकलते समय मॉस्क अवश्य लगायें और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में वे 24 घंटे हाजिर हंै। गौरतलब है कि चौकी इंचार्ज एएसआइ दिलबाग सिंह के सिटी थाना में रहते हुए अपराध में कमी आई थी।
Aluminium scrap melting furnace Aluminum scrap remelting Metal waste recycling yard
Aluminum scrap industry Aluminium scrap pollution prevention Scrap metal merchants
современное медучреждение купить медсправку срочно Москва мед справка задним числом
batmanapollo.ru