सत्य खबर, पंचकूला
बुडनपुर में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई के लिए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को अम्बाला पहुंच गृह मंत्री अनिल विज से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूरी घटना का ब्योरा लिखा पत्र और घायल की फोटो सौंपते हुए पुलिस के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। गुप्ता की मांग पर गृह मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सेक्टर 16 पुलिस चौंकी के इंचार्ज सुशील कुमार को बर्खास्त करने की भी मांग की है।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने गृह मंत्री को बताया कि पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित पुलिस चौंकी के प्रभारी सुशील कुमार की कारगुजारियों के चलते इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इस केस में सुशील कुमार की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध रही है। उसने आरोपितों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था। सुशील कुमार ने हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश को अस्पताल पहुंचाने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष शीशपाल से 3 खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए थे। बताया जा रहा कि ऐसा उन्होंने मामले को गलत मोड़ देने तथा पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए किया था।
*16 मई को पेट्रोल-डीजल का दाम पढक़र ही वाहन में डलवाएं *
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना है। उन्होंने बुडनपुर मामले में पुलिस की भूमिका पर गहरा असंतोष जताया। गृह मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले में गलत भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों तथा अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने गृह मंत्री के सम्मुख उनके द्वारा शुरू किए गए 7 सरोकारों का एजेंडा भी रखा। गुप्ता ने कहा कि उनके 7 सरोकारों के तहत ‘नशामुक्त पंचकूला’ अभियान शुरू किया गया है। शहर को नशामुक्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को कामयाब करने के लिए उन्हें गृह विभाग के विशेष सहयोग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि शहर में इस अभियान के लिए सकारात्मक महौल बन चुका है और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाएं तथा अनेक लोग व्यक्तिगत रूप से सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने ‘नशामुक्त पंचकूला’ अभियान के लिए विशेष सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
Aluminium recycling market dynamics Aluminium extrusion recycling Metal waste exchange