सत्य खबर,नई दिल्ली(ब्यूरो रिपोर्ट)
प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक राजेश भाटिया ने बताया की #IndiaSupportsCAA के समर्थन में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसे केंद्रीय मंत्री व दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद मीनाक्षी लेखी संबोधित करेंगी। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पराशर करेंगी।
भाटिया ने बताया कि पैदल मार्च भाजपा प्रदेश कार्यालय, पंत मार्ग से चलकर गोल डाकखाना से होते हुए बाबा खड्ग सिंह मार्ग से निकलते हुए सीपी इनर सर्किल कनॉट प्लेस के बाद हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताएं हिस्सा लेंगी। पैदल मार्च में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होकर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करेंगी।
उन्होंने कहा कि देश में नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष ने गलत अफवाहें फैलाई और इसके विरोध में चल रहे प्रदर्शन में हिंसा को भड़काने का काम किया। प्रदेश भाजपा द्वारा पद यात्रा इन्हीं अफवाहों का खंडन करते हुए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित किया जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के आधार पर आया है। लेकिन देश के कुछ विपक्षी दलों और कुछ बाहरी बैठे लोगों ने इस कानून को लेकर भ्रम फैलाया कि ये भारत के मुसलमानों के साथ एक भेदभाव पूर्ण कानून है और इतनी बार झूठ बोला कि उस समुदाय को लगने लगा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि यह कानून लोगों को नागरिकता देने वाला है न कि नागरिकता छीनने वाला है और देशवासियों को किसी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
Aluminium scrap refurbishment Aluminium scrap business development Industrial scrap metal pricing