सत्य खबर, भिवानी
भिवानी में एक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। पीड़िता खुद 17 साल की है और उसके साथ पिछले साल अप्रैल में हिसार एरिया में दुष्कर्म की वारदात हुई थी।
घटना के बाद भी पीड़िता चुप रही और घरवालों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ भिवानी चली गई। वहां पर पेट में दर्द होने पर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी परिवार को दी। नाबालिग पीड़िता ने भिवानी के सामान्य अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। हिसार पुलिस ने मामले में हिसार के मोर सिंह ईंट भट्ठा के ड्राइवर राकेश उर्फ काकू के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ अप्रैल 2021 में हिसार के मोरसिंह भट्ठे पर काम करती थी। भट्ठे पर ड्राइवर राकेश उर्फ काकू ने उसके साथ एक रात झुग्गी के बाहर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद से ड्राइवर राकेश वहां से भाग गया था। कुछ दिनों बाद पीड़िता व उसके परिवार ने भी वह भट्ठा छोड़ दिया और भिवानी के नीलकंठ भट्ठा पर चले गए। पीड़िता के अनुसार उसे कई बार पेट में तेज दर्द होता था लेकिन उसने इस बारे में किसी के आगे जिक्र नहीं किया। ज्यादा दर्द होने पर 25 जनवरी को उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। तीन दिन बाद उसने बेटे को जन्म दिया है। हिसार पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Aluminium scrap recovery Aluminium scrap volume estimation Metal disassembling