सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की बैठक भगवान श्री परशुराम धर्मशाला नारायणगढ़ में पंडित माम चन्द शर्मा कुराली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चुनाव पर्यवेक्षक श्याम लाल कौशिक व राज कुमार शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा को सर्वसम्मति से भगवान परशुराम सेवा दल जिला अम्बाला का प्रधान, राजेश शर्मा खानपुर ब्राह्मणा को खंड शहजादपुर का प्रधान, प्रवीण शर्मा को खंड शहजादपुर का महासचिव व अश्वनी शर्मा को खंड शहजादपुर का कोषाध्यक्ष तथा अश्वनी बावा को खंड नारायणगढ़ का प्रधान व विनोद शास्त्री को खंड नारायणगढ़ का महासचिव तथा प्रदीप शर्मा को खंड नारायणगढ़ का कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं एडवोकेट अंजू शर्मा को जिला अम्बाला महिला विंग का महासचिव चुना गया। डा. विनोद कौशिक को संरक्षक चुना गया। सभी पदों के लिए चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के आरम्भ में भगवान परशुराम सेवादल के निवर्तमान प्रधान नरेन्द्र देव शर्मा ने कार्यकारिणी सहित त्यागपत्र दिया व अपने कार्यकाल का लेखाजोखा व किये गए विकास कार्यों का ब्यौरा समाज के समक्ष रखा। बैठक में मौजूद सदस्यों ने नरेंद्र देव शर्मा पर विश्वास जताते हुये उन्हें भगवान परशुराम सेवादल जिला अम्बाला का प्रधान नियुक्त किया व जिला कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया। उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र देव शर्मा वर्ष 2013 में स्थानीय स्तर पर संस्था के कार्यवाहक प्रधान बने जिसके बाद उन्हें भगवान परशुराम सेवादल का प्रधान चुना गया। उनके कुशल नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लोगों के सहयोग से नारायणगढ़ में भव्य भगवान श्री परशुराम मंदिर व धर्मशाला का निर्माण हुआ व स्टेट हाइवे नम्बर 1, नारायणगढ़ से रायपुररानी रोड़ पर भगवान श्री परशुराम चौंक भी प्रशासन के सहयोग से बनाया गया। कोरोना काल मे भी भगवान परशुराम सेवादल के सदस्यों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य किया और राशन, सेनेटाइजर व मास्क तथा अन्य सामग्री का प्रशासन को जरूरतमंद लोगों के लिए सहयोग किया। नरेन्द्र देव शर्मा ने कहा कि वे समाज हित में सेवा करने का भरसक प्रयास करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजिन्द्र कौशिक, भगवान परशुराम सेवा समिति अम्बाला कैंट के महासचिव सुरिन्द्र राजू, राजेश शर्मा गोल्डी, सुरेश कौशिक अम्बाला, देवी दयाल गौशाला प्रधान अम्बाला, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा अम्बाला, शशी शर्मा पंजोखरा, प्रदीप शर्मा साहा, अंजू शर्मा बराड़ा, माम चंद शर्मा कुराली, मदन लाल कंजाला, मंगत राम कक्ड़माजरा, ईश्वर शर्मा हसनपुर, राजीव शर्मा हसनपुर, देवेन्द्र शर्मा डेहर, श्याम लाल कौशिक, हरीश शर्मा, तजेश शर्मा, सुरिन्द्र आर्य, दिनेश गालिब, ऋषि, अनिल, सरपंच सतीश भारद्वाज, सुनील शर्मा पैरेल, राजीव मेहता, रमेश शर्मा, कौशल शर्मा, प्रदीप शर्मा, राज कुमार शर्मा, मोहित शर्मा, सुशील शर्मा व राम पाल शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।