29 जुलाई तक राज कुमार सैनी के खिलाफ मामला दर्ज न करने पर 30 जुलाई को कुरुक्षेत्र में होगी सर्वसमाज की राज्य स्तरीय बैठक
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। पूर्व सांसद राज कुमार सैनी की कथित तौर पर वायरल हुई आडियो से गुस्साए सर्व समाज के लोगों ने भगवान श्री परशुराम धर्मशाला नारायणगढ़ में जिले सिंह पिचौलिया प्रदेशाध्यक्ष ब्राहम्ण महासंघ हरियाणा की अध्यक्षता में भगवान श्री परशुराम सेवा दल अम्बाला के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र देव शर्मा द्वारा आयोजित सर्व समाज पंचायत में शिरकत की। पंचायत में नवीन जयहिंद, पवन पहलवान कुरूक्षेत्र, बलजीत शर्मा यमुनानगर, राकेश त्यागी, विरेन्द्र त्यागी, मनोज त्यागी, ब्राहम्ण एकता शक्ति के चेयरमैन जय भगवान शर्मा, प्रदेश संयोजक राजिन्द्र कौशिक, कर्ण किशोर गोड, मदन लाल शर्मा, अशोक शर्मा कैथल, मुकेश शर्मा पंचकुला, मदन पाल राणा, महिन्द्र सिंह नगौली, जसविन्द्र सिंह दनौरा, जितेन्द्र सिंह खेडक़ी, सरदार जरनैल सिंह बडा गढ़, कपिल शर्मा अम्बाला शहर, सुरेन्द्र राजू अम्बाला छावनी, अंजु शर्मा बराड़ा, मोहित शर्मा बराड़ा, यशपाल शर्मा कुरूक्षेत्र ने भी लोगों को सम्बोधित किया।
पंचायत में सभी वक्ताओं ने राज कुमार सैनी के सनातन धर्म व ब्राहम्णों के बारे की गई अमर्यादित बयानबाजी की निंदा की व 29 जुलाई तक राज कुमार सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की व मामला दर्ज न किये जाने की स्थिति में 30 जुलाई को कुरुक्षेत्र में सर्वसमाज की राज्य स्तरीय बैठक कर आर पार की लड़ाई करने का निर्णय लिया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जिस भी राजनीतिक दल से पूर्व सांसद राज कुमार सैनी भविष्य में चुनाव लड़ेंगे या लड़वायेंगे उस दल का ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करेगा।
नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व सांसद राज कुमार सैनी समाज का भाईचारा खराब करके अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने की ताक में है। पूर्व सांसद ने पहले तो जाट समुदाय के खिलाफ ब्यानबाजी की उसके बाद ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणियां की। नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व सांसद ने समाज का भाईचारा खराब करने की सुपारी ले रखी है लेकिन सरकार उसकी ऐसी हरकतों पर मूकदर्शक बनी बैठी है। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करे। मदन पाल राणा ने कहा कि इस आदमी ने पूरे हरियाणा का भाईचारा बिगाडऩे का काम किया है। सरकार इस व्यक्ति को संरक्षण दे रही है। पूर्व सांसद ने पहले जाट समुदाय को टारगेट किया अब ब्राह्मण समाज को टारगेट कर रहा है। उन्होंने सरकार से पूर्व सांसद को गिरफ्तार करके इसकी सीबीआई से आय से अधिक सम्पति की जांच करवाने की मांग की। पवन पहलवान ने कहा कि इस व्यक्ति का राजनैतिक उत्थान नारायणगढ़ से ही हुआ था और फिर कुरुक्षेत्र के लोगों ने इसे देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में भेजा। इसको सांसद बनाने में ब्राह्मणों का भी योगदान था लेकिन आज यह हमें ही गालियां दे रहा है। अब इसके पतन की शुरुआत हो चुकी है जिसका आगाज भी आज नारायणगढ़ के लोगों ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही जबकि हमने इसके गलत ब्यान का विरोध किया तो हमे नोटिस थमा दिए गए। पंचायत में पूर्व सांसद राज कुमार सैनी के परिवार के पुरोहित ने कहा कि जब वो पहले विधायक व मंत्री व फिर सांसद बने तो हमें गर्व हुआ था कि हमारा यजमान तरक्की कर रहा है लेकिन आज उनकी अमर्यादित टिप्पणियों को देख कर उन्हें अपना यजमान कहने में भी शर्म आ रही है। पंचायत में जिले सिंह पिचोलिया करनाल, पवन पहलवान कुरुक्षेत्र, अशोक शर्मा पुंडरी कैथल, मास्टर मदन लाल सहा, जंगशेर शर्मा अंबाला, राजिंद्र कौशिक अंबाला, के के गौड़, सुरिंद्र राजू अंबाला, जय भगवान शर्मा अंबाला, अंजू शर्मा बराड़ा, मोहित शर्मा बराड़ा, बलजीत शर्मा यमुनानगर, वीरेंद्र त्यागी यमुनानगर, मदन पाल राणा, बरखा राम धीमान, मोहिंद्र सिंह नगौली, जसविन्द्र सिंह दनौरा, जितेंद्र खेडक़ी, जरनैल सिंह बड़ा गढ़, सुनील अग्रवाल, सुमन गुप्ता, बक्शी राम, राजेश कुमार, अश्वनी बावा, श्याम लाल कौशिक, हरीश शर्मा, विनोद शास्त्री, प्रदीप शर्मा, विजय शर्मा, मोहित शर्मा, दिनेश गालिब, संजीव कौशिक, ऋषि मार्कण्डेय, पूर्व पार्षद सुधा शर्मा, सैलजा शर्मा व बेबी शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।