सत्य खबर, नई दिल्ली ।So many kavariyas arrive at Haridwar Kavad Mela.
कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो गया है। इस साल की कांवड़ यात्रा ने पिछले सभी सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चार करोड़ 7 लाख कांवड़िये इस बार पहुंचे हैं। जबकि पिछले साल 3 करोड़ 80 लाख कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे थे।
46 लाख वाहनों से डाक कांवड़िए पहुंचे हैं। वही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मेला समापन पर पुलिस फोर्स, अफसरों और संगठनों का मेले में सहयोग के लिए आभार जताया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम भावना के साथ मेले को संपन्न कराने में काम किया है। एक तरफ बाढ़ और दूसरी तरफ कांवड़ मेले के बीच पूरी मुस्तैदी से कार्य किया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले साल 3.80 करोड़ कांवड़िए पहुंचे थे। बताया कि डाक कांवड़ में कुल 46 लाख वाहन पहुंचे हैं। जिसमें 42 लाख दुपहिया वाहन, तीन लाख हल्के वाहन और एक लाख 80 हजार बड़े वाहन शामिल हैं।So many kavariyas arrive at Haridwar Kavad Mela.
Also Read:पूरे प्रदेश में बाढ़ से हालात खराब सरकार ने प्रदेशवासियों को भगवान भरोसे छोड़ा – दीपेन्द्र हुड्डा