सत्य खबर, नई दिल्ली
महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां के येरवडा इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे ने बताया कि हादसा येरवडा के शास्त्री वाडिया बंगले के पास हुआ। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। तभी पार्किंग में अचानक लोहे का भारी भरकम स्लैब गिर गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब लोहे के स्लैब को डालने का काम चल रहा था। इसके लिए 16 एमएम के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे की विशालकाय जाली मजदूरों पर धड़ाम से गिर पड़ी। जाली के नीचे दबे कई मजदूरों के शरीर में लोहे का सरिया घुस गया।
जाली में दबे मजदूरों को कटर की सहायता से निकाला गया
हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और जाली में दबे मजदूरों को कटर की सहायता से बाहर निकाला। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी बिहार के हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि घटनास्थल पर एहतियाती उपायों की कमी के कारण यह हादसा हुआ।
साइट पर 24 घंटे लगातार हो रहा था काम
स्थानीय विधायक सुनील टिंगरे ने राहत अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि इस साइट पर निर्माण-कार्य 24 घंटे लगातार चलता रहता है। इसलिए हमें नहीं पता कि ये मजदूर कितने समय से काम कर रहे थे। वे थक गए होंगे, जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है। यहां मौजूद अन्य मजदूरों ने यह बताया है। मुझे लगता है कि घायल बिहार के रहने वाले हैं।”
PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट करके कहा कि पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं
Aluminium scrap containing Aluminium scrap certification standards Scrap metal yard operations