सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – प्रतिभा वह गुण है जो इंसान को मशहूर बनाती है। क्षेत्र चाहे जो भी हो प्रतिभा से पहचान बनती है। प्रतिभावान व्यक्ति समाज में सदैव मान सम्मान पाता है। प्रतिभा के बल पर एैसा ही सम्मान निसिंग के गीत लेखक गुलशन मीत ने पाया है। शनिवार को समालखा के गांव डिकाडला में स्टार ए हरियाणा ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उसे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें हरियाणा प्रदेश के सभी गीत लेखक, गायक कलाकार, अभिनेता, मेकअप मैने, कैमरा मैने, म्यूजिक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व रैपर सहित अन्य कलाकार एक हरी मंच पर मौजूद थे।
जिन्हें ग्रुप सदस्य आरएन बसंल, बिजेंद्र फौजी, विपिन गहल्याण, पवन व अमित गहल्याण ने सभी को सम्मनित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मीत के अनुसार कार्यक्रम में देश के लिए शहीद होने वाले पानीपत जिला के सभी जवानों के परिजनों को सम्मनित किया गया। उन्होने बताया कि बीते करीब छह साल पहले एक हरियाणवी गीत सुनकर उनके मन में गीत लेखन की ईच्छा जगी। जिसके चलते उन्होंने एक हरियाणवी गीत लिखा।
जिसे लोगों द्वारा पंसद करने पर उसकी लेखन में रूचि बढ़ती चली गई। बाद में उन्होंने मंदिर वाला घाट, निसिंग नगर नगीना, चाल खेलेगें होली सहित कई अन्य डीजे गीत लिखे। जिन्हें फिल्माया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुझे नही बल्कि मेरी प्रतिभा को सम्मनित किया गया है। उन्होंने ग्रुप सदस्यों को आभार व्यक्त किया।
Metal scrap collection Ferrous material scrap monitoring Iron scrap repurposing
Ferrous metal salvage yard, Iron scrap reclaiming, Electronic waste recycling
Scrap aluminium inventory Scrap aluminum marketing Scrap metal supply chain management