सत्य खबर, इंडिया
नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह ने शादी के बाद पहली दिवाली दुबई में सेलिब्रेट की। कपल वहां हनीमून मनाने गया है। सिंगर ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इनमें से एक वीडियो में नेहा रोहन के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।
https://sat.magzian.com/chief-minister-manohar-lal-returns/
नेहा-रोहन प्रीत की शादी 24 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। शादी की रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत भी दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में हुई थीं जिसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी।
शादी के बाद दो रिसेप्शन हुए थे। पहला रिसेप्शन रोहन प्रीत के घर चंडीगढ़ में हुआ था जबकि दूसरा रिसेप्शन मुंबई में रखा गया था। शादी के करीब 15 दिन बाद कपल हनीमून के लिए दुबई रवाना हुआ था।
Aluminium recovery facility Aluminum alloy recycling Metal scrap brokerage