सत्य खबर, रोहतक
आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में महिला पंचायतों का आयोजन करेगी। हमारा लक्ष्य है अगले 1 साल में दस लाख महिलाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ना है। ये बात आम आदमी पार्टी के महिला संगठन की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनु कादयान ने कही। वे शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि महिला पंचायत कार्यक्रम का आयोजन बाढ़डा हल्के से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नैना चौटाला ने महिलाओं को ठगने का काम किया है। आम आदमी पार्टी की महिला पंचायत झूठे और जुमलेबाज नेताओं की पोल खोलने का काम करेगी। पूरे प्रदेश के एक-एक गांव में जाकर महिलाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ा जाएगा और हरी चुनरी चौपाल के माध्यम से महिलाओं को ठगने का काम करने वाली नैना चौटाला की पोल खोलने का काम किया जाएगा।
अनु कादयान ने कहा कि इसी सावन माह में पूरे प्रदेश में हरियाणा संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भी पूरे प्रदेश की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। पूरा प्रदेश भाजपा जजपा की नीतियों से त्रस्त है।
*इस दिन है हरियाली तीज,महिलाएं करें ये काम मिलेगा बड़ा लाभ*
इससे पूर्व उन्होंने महिला संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का परिचय भी करवाया। उन्होंने बताया कि महिला संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अलका शर्मा को दी गई है। वहीं महिला संगठन में मध्य जोन संयोजक बिंदु चौहान, दक्षिण जोन संयोजक मीनू सिंह, पश्चिम हरियाणा संयोजक वीना कतीरा और संयुक्त सचिव सरोज जांगड़ा भी मौजूद रही।
Aluminium waste disposal regulations Scrap aluminium conservation Metal recovery and repurposing
Scrap aluminium certification Aluminium scrap punching Metal reclaiming yard operations