सत्यखबर, दिल्ली
पंजाब कांग्रेस में चल रही अन्र्तकलह को समाप्त करने के लिए कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने अब कमान खुद संभाल ली है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में जारी अंतरकलह को खत्म करने के लिए 20 जून को कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब 20 जून को दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं को बुलाया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पिछले करीब एक माह से पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें… घरेलू कलह के चलते महिला ने बच्चों समेत खुद को जिंदा जलाया, दो की मौके पर मौत व एक जख्मी
पार्टी के विधायक नवजोत सिंह सिद्दू समेत कई विधायक सरकार से नाराज चल रहे हैं। जिनकी नाराजगी दूर करने के लिए दिल्ली दरबार में कई बैठकों का दौर चल चुका है। वहीं एक कमेटी भी बनाई गई थी। कमेटी ने भी अपनी रिर्पोट सौप दी थी। इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस की अंतरकलह समाप्त नहीं हुई है। इसलिए अब कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने इस मसले का स्वयं सुलझाने का निर्णय लेते हुए पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को 20 जून को दिल्ली तलब किया है। संभावना यह भी है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दिन सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद किसी बड़े फैसले का ऐलान भी हो सकता है।
Recycled copper commodities Sustainable copper processing Metal reprocessing depot
Copper cable stripping process, Metal scrap reclamation yard, Value of Copper scrapCopper scrap importers