सत्यखबर
किसान आंदोलन के कारण कई भाजपा नेताओं ने किसानों की हिमायत की है। किसानों की हिमायत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी से 6 सालों के लिए बर्खास्त किये गए पूर्व मंत्री अनिल जोशी का नाम भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार अनिल जोशी आने वाले 15 दिनों में आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। उल्लेखनीय है कि जोशी कौनसी पार्टी में जाएंगे इसका निर्णय उन्होंने अपनी टीम पर छोड़ दिया है और कहा है कि वह उस पार्टी में जाएंगे जो पार्टी पंजाब के हिन्दू सिख भाईचारे और पंजाब के मसलों पर काम करे।
ये भी पढ़ें… नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में रचा इतिहास, पाकिस्तान में मचा बवाल
उन्होंने बताया कि वह 35 साल तक भाजपा के लिए लड़ते रहे लेकिन पार्टी द्वारा उनको दो दिन पहले नोटिस आता है कि वह पार्टी से बर्खास्त कर दिए गए है। जिससे साफ पता लगता है कि पार्टी को मेहनत करने वाले वर्करों की कोई जरूरत नहीं है। अनिल जोशी के साथ के.डी. भंडारी का भी कहा जा रहा था लेकिन सूचना है कि उनकी भाजपा के प्रधान जे.पी. नड्डा के साथ बातचीत हो चुकी है।
Aluminium scrap import Scrap aluminium buyers Metal waste