सत्य खबर, मथुरा
ताजमहल देखने के बहाने पति को ले जाकर उसकी हत्या की खूनी साजिश रचने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मथुरा जिले में 16 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के नजदीक मिले युवक के शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी।
ताजमहल देखने के बहाने पत्नी ने खूनी साजिश रची थी। आगरा से लौटते वक्त इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक के बैग से मिली तस्वीर से युवक की शिनाख्त हुई और पुलिस को पता चला कि ताजमहल देखने के लिए दोनों पति-पत्नी गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 16 दिसंबर को राया कट के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई थी।
पति को रास्ते से हटाने के लिए पूनम ने हत्या की साजिश रची थी। जून में ही शिवकुमार की शादी पूनम से हुई थी। पत्नी के कहने पर शिवकुमार उसे आगरा ताजमहल घुमाने ले गया था। संदीप इनका पीछा करता रहा। वह लगातार पूनम के संपर्क में रहा। आगरा से लौटते समय शिवकुमार और पूनम यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर उतरे। यहां पूनम लघुशंका जाने के बहाने पति को झाड़ियों में ले गई। पीछे से पूनम का प्रेमी संदीप आ गया।
उसने पत्थर से शिवकुमार के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पूनम और संदीप ने शिवकुमार के चेहरे और सिर पर कई प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
Aluminium scrap recovery Aluminium scrap processing optimization Metal recovery depot
Metal treatment services Ferrous material recycling industry news Iron salvage
Ferrous material distribution, Iron waste reclaiming center, Metal waste recovery facility