सत्य खबर, पलवल, मुकेश कुमार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल में नागरिक संशोधन कानून को लेकर जनजागरण अभियान चलाया। अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों को नागरिक संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया गया और इस कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पलवल विधायक दीपक मंगला, हथीन विधायक प्रवीण डागर,पशुधन बोर्ड के वाईस चेयरमैन मेहरचंद गहलोत,जिलाध्यक्ष जवाहर सिहं भी मौजूद थे।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यह जागरूकता कार्यक्रम पूरे देश भर में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर इस कानून के विषय में जानकारी दी जा रही है। जिससे विपक्षी दल कांग्रेस और कुछ असामाजिक तत्व द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को समाप्त किया जा सके। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम कानून किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छानने के लिए नहीं बनाया गया बल्कि यह नागरिकता देने के लिए लाया गया कानून है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 1947 में धर्म के आधार पर भारत व पाकिस्तान का विभाजन नहीं हुआ होता तो इस कानून को लाने की जरूरत नहीं पड़ती। विभाजन के दौरान नेहरू व नियाकत समझौते में कहा गया था कि दोनों देशों में जो अल्पसंख्यक होगें उनकी धर्म के आधार पर रक्षा करने, उनकों हर प्रकार की सुविधा प्रदान करना तय हुआ था लेकिन दुर्भाग्य से पाकिस्तान ने उस समझौते को नहीं माना। पिछले कई दशकों से लगातार पाकिस्तान ने धर्म के आधार पर हिन्दुओं को प्रताडि़त करने का कार्य किया है। तीनों इस्लामिक देशों पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं को प्रताडि़त करने का कार्य लगातार जारी है। नागरिक संशोधन कानून तीनों इस्लामिक देशों पाकिस्तान,अफगानिस्तान ,बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताडि़त होकर आए हुए परिवारों को भारतीय नागरिकता देने का है, इस कानून के अंतर्गत हिंदू ,सिख ,ईसाई,जैन, बौद्ध पारसी को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है, इस नागरिकता कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता पर कोई सवाल खड़ा नहीं होता है, चाहे वह हिंदू या मुसलमान धर्म का पालन करने वाला हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस के भ्रामक प्रचार के चलते देश के कुछ हिस्सों में हुए हिंसात्मक प्रदर्शनों से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हुआ था इस जन जागरण अभियान से देश के लोगों में इस कानून के प्रति भ्रम खत्म हो जाएगा। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के अंर्तगत प्रदान करने वाली नागरिकता के बाद उन व्यक्तियों को भी वो सभी सुविधाऐं मिलेगी जो कि एक भारतीय व्यक्ति को मिल रही है। उन्होंनें कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर चल रही है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा वोट बैंक बनाने के लिए मुसलमानों में हमेशा डर का माहौल पैदा करती है। नागरिक संशोधन कानून को लेकर किसी को अब डरने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस द्वारा किया गया भ्रामक प्रचार जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
Aluminium recycling management Scrap aluminium business operations Scrap metal analysis services