सत्य खबर, पानीपत, सतीश शर्मा
पानीपत में यूपी की एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला किराए का मकान खाली करने के बाद अपनी साईकिल लेने पहुंची थी। दुष्कर्म का आरोप महिला ने मकान मालिक पर लगाया है। आरोप है कि मकान मालिक ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। यही नहीं आरोप यह भी है कि जब पड़ोसी उसे बचाने के लिए आया तो आरोपी ने उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीडि़त महिला की शिकायत पर हुडा सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हुडा सेक्टर 29 थाना एरिया की एक कालोनी वासी एक महिला ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई की रहने वाली है। फिलहाल वह पानीपत में अपने पति के साथ रह रही है। उन्होंने अभी अपना किराये का मकान बदला था। सामान बदलते समय पहले जिस मकान में वह रहते थे उसमें उनकी साईकिल रह गई थी। गत 11 जून को दोपहर करीब 2 बजे वह अपना साईकिल लेने के लिए पहले वाले मकान पर गई थी। यूपी की महिला का आरोप है कि वहां मकान मालिक दिक्षित जागलान ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की स्थिति में मकान मालिक ने उसके साथ गलत काम किया। सांय करीब 5:30 बजे उसे होश आया। तब एक पड़ोसी उसे घर छोडऩे जाने लगा तो मकान मालिक ने उसकी पिटाई की दी। आरोप यह भी है कि तब भी दुष्कर्म के आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढें:- सट्ट में हारा 14 लाख तो दोस्त के साथ मिलकर दे दिया इस खतरनाक घटना को अंजाम, गिरफ्तार
पीडि़त महिला ने बताया कि डर के कारण वह दिल्ली में अपनी बहन के पास चली गई थी। वहीं आज सोमवार को पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। हुडा सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस बारे में मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि मामला संदिगधं लग रहा है, इसलिए बारिकी से जांच की जा रही है। दोषी का बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा।
Aluminium scrap casting Aluminium scrap customer engagement Metal scrap recovery and processing