सत्य खबर, पानीपत। सेक्टर-11/12 के रहने वाले पेट्राेल पंप संचालक से काॅल कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। फाेनकर्ता हरियाणवी में बात कर रहा था। उसने बताया कि वह साेनीपत से है। रुपए नहीं दिए तो परिवार सहित जान से मार दूंगा। रुपए कब और कहां पहुंचाने हैं ये बाद में बताऊंगा। दहशत में आए काराेबारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सेक्टर-11/12 चाैकी पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एंजल प्राइम माॅल के पास रहने वाले राजीव जैन ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनका पेट्राेल पंप है।
शुक्रवार रात करीब पाैने 10 बजे उनके पास अनजान नंबर से काॅल आई। फाेनकर्ता ने पूछा कि राजू बाेल रहा है क्या? उन्हाेंने कहा कि बाेल रहा हूं। इसके बाद उसने बाेला कि मुझे आपसे 50 लाख रुपए चाहिए। उसके बाद पीड़ित को आवाज सही नहीं आई। इस कारण वह सुन नहीं पाए कि आरोपी क्या बाेल रहा है। उन्हाेंने पूछा कि तुम काैन बाेल रहे हाे ताे उसने कुछ नहीं बताया। कहा कि पैसे दे दाे नहीं ताे मैं तुझे और तेरे परिवार काे गाेली मार दूंगा। यह सुन उन्हाेंने काॅल काट दी। उसने दूसरी बार काॅल किया ताे उन्हाेंने काट दिया।
कुछ देर बाद उसने दूसरे नंबर से काॅल किया। आराेपी ने करीब 4 मिनट तक बात की। वह बार-बार 50 लाख रुपयाें का इंतजाम करने की बाेलता रहा। धमकाता रहा। बस इतना बताया कि वह साेनीपत से बाेल रहा है। रुपए कब और कहां देने हैं यह मैं शनिवार काे काॅल कर बताऊंगा। यह सुन वह डर गए। उन्हाेंने परिवार काे घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उनका न ही किसी से काेई विवाद है और न ही रंजिश। रुपए काैन मांग रहा है, वह नहीं जानते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर माेबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
Aluminium scrap document control Aluminium scrap quaternary processing Metal waste audit