सत्यखबर भिवानी (अमन शर्मा) – पूर्व मंत्री एंव कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने गठबंधन सरकार पर बङा हमला बोला है। किरण चौधरी ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा सरकार की नाकामी से गुंडा राज है और अब गठबंधन सरकार में तो केवल लूट ही होगी। उन्होने कहा कि आज गुंडे लोग बेरोजगारों का गलत फायदा उठा रहे हैं। उन्होने गठबंधन सरकार को दो अलग-अलग विचारधाराओं का गठबंधन बताया और कहा कि ये गठबंधन सत्ता सुख के लिए हुआ है। नहीं तो जनता ने भाजपा के खिलाफ मत किया था।
बता दें कि किरण चौधरी रविवार को सुबह अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होने बिगङती कानून व्यवस्था, किसानों, पराली जलाने, फसलों की खरीद ना होने तथा कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर एक-एक कर गठबंधन की सरकार पर हमला बोला। किरण चौधरी ने कहा कि ये गठबंधन सत्ता सुख के लिए स्वार्थ का गठबंधन है। उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि ये सरकार पांच साल चलनी चाहिए ताकि जनता को इनकी असलीयत पता चल सके।
किरण चौधरी ने सबसे पहले कानून व्यस्था पर सवाल उठाए। उन्होने कहा कि आज जगह-जगह लूट हो रही है। व्यापारियों को डराया जा रहा है। उन्होने कहा कि ये सब भाजपा सरकार की पांच साल की नाकामी और बेरोजगारी बढाने के चलते हो रहा है। किरण ने कहा कि अब दो अलग-अलग विचारधारों वाली पार्टियों का गठबंधन हुआ है। अब तो केवल लूट होगी। उन्होने कहा कि बेरोजगारी के चलते युवा असामाजिक कार्य करते हैं और गुंडे उसका गलत फायदा उठाते हैं। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में गुंडा राज है। उन्होने कहा कि ये सरकार पांच साल चलनी चाहिए ताकि जनता को इनकी असलीयत का पता चल सके।
किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए किरण चौधरी ने कहा कि कहने को भाजपा सरकार 2022 तक किसानों के आय दोगुणी करने की बात कहती है, लेकिन मंडियों में किसानों की फसलें समर्थन मूल्य पर नहीं होती। उन्होने कहा कि आरोप लगाया जाता है कि किसान पराली जलाते हैं तो वायु प्रदुषण होता है जबकि पराली से नामात्र का प्रदुषण होता है। उन्होने कहा कि सुप्रिम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को प्रति क्विंटल पराली प्रबंधन के लिए 100 रुपये दिए जाएं। सरकार इन निर्देशों की पालना करे। उन्होने कहा कि पहली बार हो रहा है कि किसानों के उपकरणों पर जीएसटी लगा दी।
कुछ रोज पहले लोहारू से भाजपा विधायक जेपी दलाल द्वारा कर्मचारियों को धमकाने पर बोलते हुए किरण चौधरी ने कहा कि ये 75 पार जैसा अंहकार है। पर राजा और रंक का मत एक समान होता है। जनता सब जानती है और दूध का दूध और पानी का पानी करती है। जल्द ही इन्हे (जेपी दलाल) भी समझ आ जाएगी। इसके साथ ही उन्होने कर्मचारियों की रिटार्यमेंट 55 साल करने को गलत बताया और अयोध्या मामले पर आए सुप्रिम कोर्ट के फैसला का स्वागत किया।
Aluminium alloy reprocessing Aluminium recycling carbon footprint Metal repurposing centers