सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश सरकार ने विभिन्न बोर्डों व निगमों में 14 नए चेयरमैन व एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति की है। पूर्व विधायक श्री सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक श्री जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार व विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक श्री राकेश दौलताबाद हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन बने हैं।
वहीं बरवाला के विधायक श्री जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड, हरियाणा, शाहबाद के विधायक श्री रामकरण को शुगरफैड व नरवाना के विधायक श्री राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन बनाया है।
इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंम्पियन व चरखी दादरी जिले की बबीता फौगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिला के श्री कैलाश भगत को हैफेड, करनाल की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के श्री राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
उधर, रेवाड़ी जिले के अरविन्द यादव को हरको बैंक, भिवानी के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग व सोनीपत के पवन खरखौदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम और गुहला के श्री रणधीर सिंह पुत्र श्री ईश्वर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन बने हैं। साथ ही कुरुक्षेत्र के श्री धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है।
Aluminium waste recovery methods Scrap aluminium customer relations Scrap metal recovery processing