सात वर्षों में मनोहर सरकार ने गाय माता के कल्याण के लिए उठाए अनेकों कदम
चंडीगढ़, महाबीर मित्तल
प्रदेश के पशुपालन, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश स्तरीय गोपाष्टमी पर्व जोकि पिंजौर की कामधेनु गौशाला सेवा सदन में हरियाणा गौसेवा आयोग के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सात वर्ष की सरकार ने वैसे तो अनेकों कमाल किए गए हैं लेकिन मुख्यतः सात वर्ष सात कमाल से सभी अवगत हैं। इन्हीं सात वर्षों के कमाल में गाय माता के कल्याण एवं एवं प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेकों लोकहित के कार्य मनोहर सरकार ने किए हैं। पिछले सात वर्षों में 100 करोड रुपए से ज्यादा की राशि प्रदेश की गौशालाओं के उत्थान एवं गाय माता के कल्याण के लिए सीधे गौशालाओं के खाते में पहुंचाए गए हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए पशुपालन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि अभी आज ही हरियाणा गौ सेवा आयोग से पंजीकृत प्रदेश की सभी गौशालाओं में लगभग 12 करोड़ की राशि गौशालाओं के खाते में भेजने का काम किया है। प्रदेश में स्पेशल काउ टास्क फोर्स का गठन एक मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री जयप्रकाश दलाल ने हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा स्थापित पिंजोर की कामधेनु गौशाला सेवा सदन में गोवंश अनुसंधान केंद्र में चल रहे प्रयोग और उत्पादन के लिए गौ सेवा आयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा गौ सेवा आयोग प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं गाय माता के कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत है। मंत्री जयप्रकाश दलाल ने प्रदेश के गौ भक्तों का आह्वान किया कि प्रदेश स्तरीय गोपाष्टमी पर्व को प्रदेश की प्रत्येक गौशालाओं में पूरे धूमधाम से मनाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस उत्सव के दौरान गाय के गोबर से बनने वाले प्राकृतिक पेंट, गोबर से बने गमले और गाय के गोबर से बनने वाली खाद, गौमूत्र से बनने वाली फिनायल का विशेष रूप से लोकार्पण करेंगे।
Scrap aluminium recycling plant Aluminium recycling profit margins Scrap metal repackaging