सत्यखबर,यूपी
बहराइच में एक बहू ने पूरे परिवार को खत्म करने के लिए चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। चाय पीते ही 5 लोगों की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 2 साल के मासूम की मौत हो गई। 4 की हालत अभी नाजुक है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शुरुआत में डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई थी। लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला हत्या के प्रयास का निकला। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। मामला कोतवाली देहात के मछियाही गांव में सोमवार सुबह आठ बजे का है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि आरोपी महिला अंकिता पत्नी पूरन जायसवाल को पकड़ लिया गया है।
पूछताछ में उसने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। वह पति के साथ ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। रक्षाबंधन के दिन मायके से ससुराल आई थी। साथ में, जहर भी लाई थी। उसी जहर को चाय में मिलाकर पूरे परिवार को पिला दिया।आरोपी महिला के देवर जितेंद्र जायसवाल ने आरोप लगाया है कि मायके में भाभी का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग था। 7 महीने से वह उनके साथ नहीं रह रही थी। घटना के वक्त पति पूरन खेत पर काम करने के लिए गया था। आरोपी महिला का मायका पक्ष मजदूरी करता है।अंकिता ने घर के सभी सदस्यों को सुबह चाय दी। बच्चे पहले चाय पीने लगे इसलिए उनकी तबीयत भी पहले बिगड़ी। पंचराम, जितेंद्र, सृष्टि, शिवांशी व रुद्रांश को उल्टियां होनी शुरू हो गईं। जो बंद नहीं हो रहीं थीं। अस्पताल ले जाने पर रुद्रांश को नहीं बचाया जा सका।
ये भी पढ़ें… प्रेमिका ने किया शादी इंकार तो प्रेमी ने गोली मारकर की खुदकु शी,जानिए कहां का है मामला
जितेंद्र ने यह भी बताया कि हम लोगों को जानकारी थी कि भाभी का मायके में किसी से प्रेम प्रसंग है। लेकिन वह जहर मिलाकर सबको मारने की कोशिश करेंगी। यहां तक नहीं सोचा था। बाकी लोग काम में लगे हुए थे। इसलिए बच गए। जितेंद्र ने बताया कि मेरे अलावा घर पर मां-पिताजी, बहन, बहन का बेटा और बेटी, भाई धर्मेंद्र, उनकी बेटी मौजूद थी। अच्छा हुआ जो सभी ने एक साथ चाय नहीं पी।आरोपी अंकिता सभी को मार डालना चाहती थी। इसके लिए बकायदा उसने साजिश रची थी। रक्षाबंधन के दिन वह अपनी ससुराल पहुंची। मायके से ही जहर लेकर आई थी। पति पूरन को भी भनक नहीं लगने दी। पूरने के मंझले भाई धर्मेंद्र का कहना है कि यह नही पता कि वह सबको क्यो मारना चाहती थी, लेकिन एक बात समझ में आ रही है कि सबको मार कर वह अपने प्रेमी के साथ या तो सामान लेकर भाग जाती या यहीं रहती।
Copper scrap collection Copper scrap packaging techniques Metal waste remolding
Copper cable scrap recycling services, Metal salvaging, Copper transformer recycling