सत्य खबर, अम्बाला
सिटी माॅडल टाउन के कैलाश नगर निवासी एडवोकेट सलिंद्र माेहन पर 22 साल पुराने जमीनी विवाद में 38 दिन में दूसरा बड़ा हमला हाे गया। पहले 13 अक्टूबर काे हमलावराें ने उनकी बाजू में चाकू घाेंप दिया था। शुक्रवार काे फिर 3 हमलावराें ने काेर्ट परिसर उनके टाॅप फ्लाेर पर चैंबर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमलावराें ने न केवल उनके सिर, बाजू पर वार किए, बल्कि चाकू ताे उनके पेट के साइड में घुसा रह गया।
घायल सलिंद्र मोहन ने काेर्ट परिसर में अपने सहयाेगी वकीलाें काे फाेन कर बुलाया। प्राइवेट गाड़ी से उन्हें सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के करीब 2.30 घंटे बाद एडवोकेट के पेट से चाकू निकाला जा सका। वहीं घटना की सूचना मिलते डीएसपी सुलतान सिंह माैके पर पहुंचे। सीआईए और सिटी थाना एसएचओ ने घायल एडवोकेट से जानकारी ली। माैके पर काेर्ट में सीन ऑफ क्राइम की टीम भी पहुंची। उधर, वारदात की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में वकील एकत्रित हाे गए।
https://sat.magzian.com/cic-order-wife-right-know-salary/
पुलिस शिकायत में एडवोकेट सलिंद्र माेहन ने बताया कि वह काेर्ट परिसर अपने टी-63 चैंबर में हर सुबह करीब 8.40 पर पहुंचा था। करीब 9 बजे एक युवक चैंबर में आया। उसने मुंह पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ था। लड़के ने उसका नाम पूछते हुए कहा कि उसने एक केस में उनकाे वकील करना है। केस के सिलसिले में उसके दाे अन्य साथी भी बातचीत करना चाहते हैं। जो दाेनाें व्यक्ति अंदर आए ताे उन्हाेंने मुंह ढके हुए थे। एक व्यक्ति ने अपने उपर खेसी ले रखी थी। जिसने अंदर आते ही खेसी उतार कर चैंबर के दरवाजे के ऊपर लगा दी, जहां पारदर्शी शीशा लगा था।
अचानक उन्हाेंने हमला कर दिया। उसने एक हमलावर काे अावाज से पहचाना। वह उसके पड़ाेसी गुरचरण का बेटा राजू था। राजू और उसके साथ सिख व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और कपड़ा उसके मुंह में ठूंसते हुए सिर के पीछे बांध दिया। राजू व उसके साथ आए सरदार साथी ने चाकू निकाला। राजू ने छाती और पेट में वार किया। चाकू लगते ही वह नीचे गिर गया। हमलावराें ने उसके सिर में मिट्टी का कैंपर मारा और कई ठाेकरें भी मारी। शिकायत में सलिंद्र माेहन का आराेप है कि उसे व उसके परिवार काे राजू व उसके पिता गुरचरण रंजिश के कारण मरवाना चाहते हैं। गुरचरण व राजू ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके हमला करवाया। बीती 13 अक्टूबर काे भी रात के समय उसके घर में घुस कर गुरचरण व उसका परिवार हमला कर चुका है। इसकी एफआईआर बलदेव नगर थाना में दर्ज है। हमलावराें ने उसकी बाजू में चाकू घाेंप दिया था।
Aluminium scrap evaluation Aluminum scrap exports and imports Scrap metal volume assessment
Sustainable scrap metal practices Ferrous metal recovery services Scrap iron removal
Ferrous material lifecycle analysis, Iron scrap regain, Metal reclamation facility services