सत्यखबर,जींद
हरियाणा। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1792 पहुंच गई है। शनिवार को प्रदेशभर में 71 नए मरीज आए। इनमें से 61 मरीज अकेले गुड़गांव जिले में आए हैं। इसके अलावा अम्बाला में 3, फतेहाबाद में 3, करनाल में 2, नूंह में 2 मरीज मिले हैं। शनिवार को कैथल जिले से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक प्रदेशभर में 941 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 832 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।
मरीजों के डबल होने का प्रतिशत महज 6 दिन में 18 दिन से 13 दिन हुआ
हरियाणा में मरीजों के डबल होने का प्रतिशत महज 6 दिन में 18 दिन से घटकर 13 दिन हो गया है। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में अभी तक 1 लाख 12 हजार 808 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 1 लाख 6 हजार 516 मरीजों के सैंपल निगेटिव आए हैं। 1792 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 4500 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, राज्य कारिकवरी रेट गिरकर 52.57 प्रतिशत पर आ गया है।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1792 पहुंचा
अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ गुड़गांव में 581, फरीदाबाद में 307, सोनीपत में 199, झज्जर में 97, नूंह में 70, अंबाला में 50, पलवल में 58, पानीपत में 60, पंचकूला में 26, जींद में 27, करनाल में 48, रोहतक में 30, महेंद्रगढ़ में 39 रेवाड़ी में 23, सिरसा में 15, फतेहाबाद में 15, यमुनानगर में 9, हिसार में 31, कुरुक्षेत्र में 27, भिवानी में 13, कैथल में 17, चरखी-दादरी में 13 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। हरियाणा में अब कुल 941 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 224, फरीदाबाद में 138, सोनीपत में 142, नूंह में 65, झज्जर में 90, अंबाला में 40, पलवल 41, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 18, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 9, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 19, भिवानी में 6, हिसार में 5, कैथल में 5, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 13, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=QZ22FyXaEPE&t=72s
Aluminium scrap dismantling Aluminium powder coating scrap recycling Scrap metal recovery and trading