सत्यखबर, नई दिल्ली
केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार से एक दिन पहले ही आज मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की हैं। इनमें से एक केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत भी हैं। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है।
बता दें कि थावर चंद मप्र कोटे से कैबिनेट में मंत्री थे। माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह देने के लिए थावर चंद को कैबिनेट से हटाया गया है। हालांकि 73 साल के थावर चंद 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं। वहीं सिंधिया की प्रोफ ाइल क्या होगी फिलहाल ये तय नहीं है। हां ये चर्चाएं जरूर हैं कि पीएम मोदी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें…यमुनानगर में किसानों ने बीजेपी के इस मंत्री को दिखाए काले झंड़े
राज्यपालों की एक साथ ये सबसे बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले अगस्त 2018 में 7 राज्यों में एक साथ राज्यपाल बदले गए थे। बता दें कि 8 में 4 राज्यपालों को बदला गया है। अब मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। जबकि थावर चंद गहलोत केंद्रीय मंत्री थे जो अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।
इसके अलावा रमेश बैसरू त्रिपुरा के गवर्नर थे जो अब झारखंड के गवर्नर होंगे। वहीं बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के गवर्नर थे जो अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे। इसके अलावा सत्यदेव नारायण आर्य जो हरियाणा के राज्यपाल थे अब वो त्रिपुरा के गवर्नर होंगे। इसके अलावा राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। ऐसे ही पीएएस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे जिन्हें अब गोवा का गवर्नर बनाया गया है। वहीं हरिबाबू कम्भमपति मिजोरम के राज्यपाल होंगे।
Aluminium scrap processing technologies Scrap aluminium exports Metal scrap depot