सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट के उपुचनाव से पहले राज्य में कांग्रेस अपनी गतिविधियों को बढ़ाएगी। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2 अक्टूबर को पंजाब के मोगा से शुरू होने वाली कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा का पहिया हरियाणा में भी घूमेगा। बरोदा उपचुनाव के मद्देनजर राहुल की ट्रैक्टर यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।इसकी सफलता के लिए प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में पार्टी का वार रूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय में हरियाणा कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव और विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस दिग्गजों ने माना कि मौजूदा राजनीतिक हालात में राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा से प्रदेश का किसान पार्टी से जुड़ेगा। इसकी सफलता के लिए व्यापक तैयारियों को भी कांग्रेस नेताओं ने मंथन किया और उन रूट पर भी चर्चा की जिनसे ट्रैक्टर यात्रा को हरियाणा में प्रवेश कराया जा सके। इनमें अंबाला, गुहलाचीका और कुरुक्षेत्र से प्रवेश को सबसे बेहतर माना। अब कांग्रेस हाईकमान यह तय करेगा कि किस रूट से राहुल की ट्रैक्टर यात्रा का हरियाणा में प्रवेश होगा। हरियाणा में राहुल की ट्रैक्टर यात्रा तीन या चार अक्टूबर को पहुंच सकती है।
https://www.youtube.com/watch?v=_FwVMqGDoWA
हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि बरोदा उपचुनाव पर बुधवार की बैठक में प्राथमिक स्तर पर चर्चा हुई है। हालांकि अभी प्रदेश कांग्रेस का फोकस राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा पर रहेगा। इसका कारण यह भी है कि ट्रैक्टर यात्रा से किसानों से जुड़े मुद्दे को हरियाणा-पंजाब से दिल्ली तक राजनीतिक बल मिलेगा। कोर ग्रुप की बैठक के बाद बृहस्पतिवार सायं एक बार फिर नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें यात्रा की तैयारियों संबंधी जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।
Aluminium scrap pyrolysis Scrap aluminium reclamation technologies Industrial metal waste reduction