सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की हरियाणा में सत्ता में भागीदारी कप्रतीक्षा इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के नेताओं को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। बरोदा उपचुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जजपा के कई नेताओं को सत्ता में हिस्सेदारी मिल सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान इसका खाका खींच दिया है। शनिवार दिल्ली में जहां मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की वहीं रविवार सुबह के नाश्ते पर संगठन महामंत्री बीएल संतोष से संगठन और सरकार को लेकर विस्तृत चर्चा की।
ये भी देखे………………………………………………………………………………………………………..
https://www.youtube.com/watch?v=KkuKw1J2BgA&t=79s
इसके साथ ही दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तो रविवार सुबह संगठन महामंत्री बीएल संतोष से संगठन और सरकार को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद वह रविवार सायं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री की अमित शाह से करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई।
बता दे की माना जा रहा है कि अब राज्य सरकार के सहयोगी दल के नेता और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद राज्य में दोनों दलों के नेताओं की राजनीतिक नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
जजपा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर दबाव बनाया हुआ है कि बरोदा उपचुनाव से पहले उनके हिस्से के निगम व बोर्ड के चेयरमैन बना दिए जाएं। इसके बाद भाजपा ने भी निगम व बोर्ड चेयरमैन के लिए अपनी सूची तैयार कर ली है। राजनीतिक तौर पर माना जा रहा है कि कोरोना को हराने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य के तीन बड़े मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व से मिले। राजनीतिक नियुक्तियों के अलावा इनमें बरोदा उपचुनाव की तैयारियां और कृषि विधेयकों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे शामिल हैं।
रविवार सुबह बीएल संतोष से मिलकर हरियाणा भवन पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी पहुंचे। बीरेंद्र सिंह कृषि विधेयकों को लेकर किसानों में बढ़ रहे रोष से चिंतित हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बताते हैं कि 1942 में किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम ने ही मंडी और किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर खरीदने की व्यवस्था बनवाई थी।
हरियाणा और पंजाब का किसान एमएसपी पर अपनी फसल बेचने के कारण ही मौजूदा महंगाई के दौर में बच पाया है। खैर, बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री को यह बताने आए थे कि वे राज्य सरकार के स्तर पर कुछ ऐसे प्रावधान किए जाएं जिससे किसानों में विश्वास जमे। बीरेंद्र सिंह ने कपास की एमएसपी पर खरीद के लिए सीएम के प्रयासों को सराहा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने बीरेंद्र सिंह से किसान आंदोलन से लेकर बरोदा उपचुनाव की तैयारियों संबंधी विस्तृत चर्चा की।
https://www.youtube.com/watch?v=8wxVsEFiNBU
Scrap aluminium recycling feasibility Aluminum scrap material testing Brass scrap buyer
Scrap metal inventory tracking Ferrous material business management Iron scrap reprocessing yard
Ferrous material recycling customer service, Scrap iron recycling, Metal reprocessing and recovery