सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। नए साल पर धुंध और शीतलहर से स्वागत होगा। इस साल बाकी सालों की तुलना में ज्यादा ठंड है। दिसबंर के आखिर में ही हिसार का तापमान मंगलवार को शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हिसार के साथ सटे राजस्थान के चुरू में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है। यह तापमान उत्तर भारत के शहरों में सबसे कम रहा है। तापमान इतना नीचे चला गया है हिल स्टेशनों की सर्दी को भी फेल कर रहा है।
इसके साथ ही नारनौल में 0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान ने लोगों के हाथ पैर जमा दिए हैं। पाला और कड़ाके की ठंड के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने हीटर से हाथ पैर गर्म किए। मंगलवार सुबह पांच से छह बजे के बीच में ही तापमान शून्य को छू गया था। मौसम विज्ञानियों की मानें तो एक जनवरी यानि नए साल के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश हुई तो न्यूनतम तापमान और भी नीचे लुढ़ककर जा सकता है। बुधवार को हिसार के न्यूनतम तापमान में हल्की से बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह शून्य नहीं रहा।
https://www.youtube.com/watch?v=Ey6_dJMUY_w
Aluminium scrap import restrictions Aluminium scrap life cycle assessment Metal recycling plant
Aluminium scrap demand forecasting Scrap aluminium repurposed materials Scrap metal cutting