सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों की घोषणा कर दी है। हरियाणा में भी बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यहां मतदान 3 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।बरोदा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस व भाजपा दोनों के लिए साख बचाने की चुनौती है। भाजपा इस सीट पर गैर जाट कार्ड खेलेगी या फिर सरकार में अपनी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के समन्वय से चुनाव लड़ेगी। और सबसे बड़ा सवाल यह कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सीट पर अपना जलवा बरकरार रख पाएंगे या नहीं।यह सीट श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के कारण खाली हुई है।
इसके साथ ही बरौदा विधानसभा सीट पर 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा ने लगातार तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई थी। श्रीकृष्ण हुड्डा से पहले इस सीट पर इनेलो का कब्जा था। 2019 में इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और जजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। हालांकि इस मुकाबले में श्रीकृष्ण हुड्डा ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को 4840 मतों से हराया था। जजपा यहां तीसरे नंबर पर रही थी।
https://www.youtube.com/watch?v=EgOUVtIAuT8&t=59s
बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस के सुरक्षित दुर्ग को बचाने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर रहेगी। मगर 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा-जजपा गठजोड़ के बाद हुड्डा के सामने कई बड़ी चुनौती रहेंगी। बरौदा उपचुनाव की घोषणा होते ही पूूूूूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव में कृषि कानूनों सहित एमएसपी मुख्य मुद्दा होगा। कहा कि भाजपा-जजपा के बीच मनमुटाव भी कांग्रेस की जीत का अंतर बढ़ाएंगे।कांग्रेस एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=t1lpaerPOBc&t=3s
Aluminium scrap quality management Aluminium scrap supervision Scrap metal treatment