सत्य खबर,मुम्बई
कंगना रनोट और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद की शुरुआत कंगना के उस ट्वीट से शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से की थी।
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने एकबार फिर महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है। इस बार उनकी नाराजगी की वजह हरियाणा के एक यू-ट्यूबर साहिल चौधरी की गिरफ्तारी है। जिसे मुंबई पुलिस ने सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसने राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे। कंगना ने पूछा है कि ये किस तरह का गुंडाराज जिसमें नाकारा मुख्यमंत्री से सवाल भी नहीं पूछ सकते।
अपने पहले ट्वीट में साहिल चौधरी से जुड़े एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, ‘मुंबई में ये क्या गुंडाराज चल रहा है? कोई दुनिया के सबसे नाकारा मुख्यमंत्री और उनकी टीम से सवाल भी नहीं पूछ सकता है? वे हमारे साथ क्या करेंगे? हमारे घरों को तोड़ देंगे और हमें मार देंगे? कांग्रेस पार्टी इसके लिए जवाबदेह कौन है?
इसके बाद अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा, ‘किसी शख्स ने साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी, क्योंकि उसने महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया था, जो कि उसका लोकतांत्रिक अधिकार था। इसके बाद साहिल को तुरंत जेल भेज दिया गया। लेकिन कई दिनों पहले #पायल घोष ने #अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी लेकिन वो आजाद घूम रहा है। कांग्रेस पार्टी क्या है ये सब?’
Scrap aluminium resale Aluminium scrap weight measurement Scrap yard operations