वूमेन इरा फाउंडेशन ने खोला छठा मुफ्त सिलाई सेंटर
सफीदों, महाबीर मित्तल
महिलाओं को आत्मनिर्भरता की और बढ़ाने के लिए वूमेन इरा फाउंडेशन ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। फाऊंडेशन ने उपमंडल के गांव अंटा में मुफ्त सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया है। सिलाई सेंटर का शुभारंभ गांव के नंबरदार रिटायर्ड फौजी ओमसिंह ने किया। इस मौके पर फाऊंडेशन की संस्थापक समाजसेविका गीतांजली कंसल विशेष रूप से मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुदेश भारद्वाज ने की। अपने संबोधन में अतिथि ओम सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के लए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय हैं। इस प्रकार के कार्य भविष्य में भी लगातार होते रहने चाहिए। संस्था की संस्थापक गीतांजली कंसल व अध्यक्षा सुदेश भारद्वाज ने कहा कि उपलब्धियों के इस दौर में लड़कियां हर जगह पुरूषों से आगे निकल रही हैं। जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर महिलाएं कार्य ना कर रही हो। देश के बड़े-बड़े महत्वपूर्ण पदों को महिलाएं सुशोभित कर रही हैं। घरेलू कार्य से लेकर जोखिम भरे कार्यों में महिलाएं अपनी अदम्य शक्ति का परिचय दे रही हैं। फिर भी समाज संर्कीण सोच के चलते बेटियों को दोयम दर्जे का ही मान कर चल रहा है। बेटियों के प्रति दोयम दर्जे की सोच को तभी बदला जा सकता है जब वो स्वावलंबी व आत्मनिर्भर होंगी। इस सिलाई सेंटर को खोलने का उद्देश्य भी यही है कि लड़कियां व महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े। इस मौके पर रूकमणी, परमजीत, निशा व अनु शर्मा भी मौजूद थीं।
Aluminium scrap workplace guidelines Aluminium stamping scrap recycling Metal reprocessing facilities