सत्य खबर, हिसार। हिसार जिले की महिला से उसके पति का दोस्त तीन साल तक रेप करता रहा। उसके बाद अपने दूसरे साथी से संबंध बनाने का दबाव देने लगा। फिर दोनों रेप करते रहे। अब महिला को कहा कि अगर तीसरे दोस्त से संबंध नहीं बनाए तो वह उसका अश£ील वीडियो वायरल कर देगा। महिला का आरोप है कि आरोपी 3 साल से दुष्कर्म कर रहा है।
अब तीसरे व्यक्ति से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब मना किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, इसकी सूचना पहले पति को दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी नरेश व सुनील पर एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह अनुसूचित जाति से है। तीन साल पहले पति के परिचित नरेश ने अपने बेटे की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उकलाना मंडी में बुलाया था। आरोपी हिसार में एक क्लीनिक चलाता है।
पार्टी में नरेश ने उसके पति को शराब अधिक पिला दी। जिसके बाद उसका पति बाइक नहीं चला पाया। बाद में नरेश अपनी बाइक पर दोनों को गांव छोडऩे आया था। नरेश ने खाने में उनको कुछ दे दिया, जिसके बाद घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए। आरोपी ने उसके साथ रेप किया।
जब सुबह उठकर देखा तो वह अर्धनग्न अवस्था में थी। आरोपी ने कहा कि वह किसी को कुछ नहीं बताए। उसने वीडियो बना लिया है। किसी को बताया तो उसे वायरल कर देगा। बाद में आरोपी उससे लगातार रेप करता रहा। अब वह बार-बार बिठमड़ा निवासी सुनील से शारीरिक संबंध बनाने को कह रहा है।
सुनील उकलाना मंडी की एक दुकान में रेप कर चुका है। यहां तक कि दोनों आरोपी बाद में भी नहीं माने और उससे रेप करते रहे। अब आरोपी नरेश ने तीसरे व्यक्ति से संबंध बनाने को कहा है। उसने मना कर दिया। इस पर वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
Scrap aluminium evaluation Aluminum scrap treatment Industrial scrap metal