सत्य खबर, चण्डीगढ़। हरियाणा में अब आम्र्स लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सुशासन दिवस पर यह घोषणा की है। खास बात यह है कि इसका शुभारंभ पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पंचकूला व रोहतक जिले से इसकी शुरुआत की जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदनमोहन मालवीय की जयंती को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम से अन्य जिलों को वीसी के माध्यम से जोड़ा गया और इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। आपको बता दें कि सुशासन दिवस पर हरियाणा के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
पंचकूला में सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर सीएम ने कहा कि गरीबों का उत्थान करना सरकार का उद्देश्य है। अब तक प्रदेश में अब तक 13 लाख 69 हजार परिवार पहचान पत्र बनाए गए हैं।
इस दौरान सीएम ने प्रॉपर्टी कार्ड के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से लोगों को मिलेगा लाभ। फरीदाबाद के धर्म सिंह से मुख्यमंत्री का संवाद हुआ। वहीं, लाभार्थियों ने सरकार के कदम को सराहा। सीएम ने जोर दिया कि अधिकता और कमी को एक साथ मिलाकर काम करना ह।
मोबाइल की क्रांति से लोगों को काफी लाभ मिला है। डेढ़ सौ से ज्यादा स्टेट सुपर अवॉर्ड मिले हैं। सुशासन क्या होता है? महान हस्तियों से सीखा जाए। गांव-गांव में शिक्षा को बढ़ावा देना है। दोनों महानुभावों के जीवन का अपना-अपना महत्व रहा है।
नई योजनाओं के क्रियान्वयन में हरियाणा सबसे आगे है। स्वामित्व योजना का उद्देश्य लाल डोरा सिस्टम खत्म करना है।
स्वामित्व योजना से गलियों और सीमाओं के झगड़े खत्म हुए हैं। हरियाणा की स्वामित्व योजना को केंद्र ने अडॉप्ट किया किया है। योजना की सफलता के लिए टेक्नोलॉजी अहम है।
हर चुनौती एक अवसर भी लेकर आती है। प्रचार करना आसान, लेकिन जनता की सेवा करना मुश्किल है। सुशासन लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। हर चीज का रीमॉडल करना जनहित में जरूरी है। महापुरुषों के विचार को लेकर चल रहे हैं। बहुत से काम अभी पाइप लाइन में हैं।
ई सेवा, ई-योजना के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। रिटायरमेंट के साथी कर्मचारी की पेंशन फिक्स कराएंगे। 5 से 18 वर्ष तक विद्यार्थी का ड्रॉपआउट रोकने पर जोर रहेगा। मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र में भी पढ़ाई पर जोर दिया गया है। लोगों को शौचालय सेंटर्ड करना बेहद जरूरी है।
शासक सेवक बनकर काम करेगा तो सुशासन आना तय है। सीएम ने कहा कि गरीब की कमी को दूर करना सरकार का फर्ज। प्रदेश में लोगों की मदद के लिए सरल केंद्र खोले हैं। सरल केंद्र में लोगों के सभी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। अंत्योदय केंद्र पर हर योजना का लाभ दे रहे हैं। सारी सेवाओं का आधार परिवार पहचान पत्र बनेगा।
परिवार पहचान पत्र की कमियां दूर की जा रही हैं। अवॉर्ड मिलने की चिंता न करके काम करें। सरकारी संसाधनों पर सबसे पहले गरीबों का हक है। गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इस साल को सुशासन अंतोदय उत्थान के रूप में मनाएंगे।
हर गरीब परिवार को पैरों पर खड़ा करके रहेंगे। कमजोर को सफल बनाने पर जोर है। गरीबों को डायरेक्ट लाभ दे रहे हैं। डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है लाभ। 112 पुलिस सेवा को पुरस्कार मिला है। शहरों में 15 मिनट में पुलिस सेवा मिल रही है। वीडियो कॉल करके 112 का लाभ ले सकते हैं मूक बधिर।
Aluminium recycling economic impact Industrial aluminium waste solutions Scrap metal value evaluation
Scrap metal ecological impact Ferrous material trustworthiness Iron reclaiming plant
Ferrous material recycling environmental stewardship, Scrap iron recycling solutions, Metal reprocessing solutions