सत्यखबर, नरवाना(सन्दीप श्योरान) :- भाजपा कुशासन से छुटकारा पाने के लिए एक दिसम्बर को असन्ध में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन रैली में पुरुष व महिला कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर भाग लें। यह कथन हरियाणा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी विद्यारानी दनौदा ने जारी एक बयान में कहे। विद्यारानी ने कहा कि परिवर्तन रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की आम जनता परेशान है और जनता के हितों की आवाज बुलंद करने की हुंकार के साथ एक दिसंबर को नई अनाज मंडी, असंध में परिवर्तन रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में की जाने वाली यह रैली भाजपा सरकार के कान खोलने का काम करेगी कि कांग्रेस आ रही है।
Copper scrap volume estimation Copper scrap pickup Scrap metal reprocessing and reclaiming
Copper cable scrap refining, Sustainable scrap metal practices, Industrial copper recycling solutions