सत्य खबर । गोहाना
कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी कोई भी लिस्ट आप उठाकर देख लो, किसी में भी आपको हुड्डा का नाम नहीं मिलेगा। हुड्डा का अब कांग्रेस में अस्तित्व खत्म हो गया है। उन्हें अब कांग्रेस में कोई नहीं पूछता। शनिवार को यह बातें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने की। वह मदीना गांव में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास केवल भाजपा करवा सकती है, हुड्डा केवल वाणी सेवा कर सकते हैं।
धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में कृषि अधिनियमों में बदलाव का वायदा किया था। अब हम सुधार कर रहे हैं तो विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस कर देती तो ठीक था, हम कर रहे हैं तो भला गलत कैसे हो गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की फितरत किसानों को पीछे रखने की रही है। वह उनको समृद्ध व खुशहाल होते देख ही नहीं सकती।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल किसानों की आंखों में धूल झोंकी है तथा उन्हें बरगला कर उनके वोट हासिल किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब पहली राह खुली रहते दूसरी राह खुली है, तब कृषि कानून किसान विरोधी कैसे हो सकते हैं।
Scrap aluminium cleanliness Aluminum scrap processing equipment Metal recycling