सत्यखबर नई दिल्ली, (ब्यूरो रिपोर्ट) – दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने आज मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मोहन गार्डेन दक्षिण और सागरपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व विधायक पवन शर्मा, बबलू डागर, मुकेश पासवान, श्याम सुंदर शर्मा, नरेश अग्रवाल, दिवाकर गांधी, श्याम मिश्रा, बबिता संतलाल, कृष्ण गहलोत, आभा चैहान, राजीव अहलावत, रविंद्र, आर के आनंद, अचल शर्मा, जेपी शर्मा, हिमांशु यादव, पुलकित शर्मा मौजूद थे।
‘मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव’ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए लोगों का सुझाव और साथ बहुत जरूरी है। भाजपा दिल्ली के परिपूर्ण विकास के लिए संकल्पित है। भले ही दिल्ली में केजरीवाल सरकार है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी किया जिससे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को वंचित रखा। मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के लोगों का हितैषी होने का दावा करते रहे वो अब मुंह छिपाकर ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं। साढ़े चार सालों में लोगों को गुमराह करने के अलावा आम आदमी पार्टी सरकार ने किया भी क्या है?
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को भरमाती रही, लेकिन भाजपा की सरकार ने अपने स्तर से समस्याओं को सुलझाया। कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने के साथ ही मोदी सरकार वर्ष 2022 तक देश के सभी लोगों को पक्का मकान देने के लिए काम कर रही है लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गरीबों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर देखती है, इसलिए वो जनता को गुमराह करती है। पिछले 5 सालों में दिल्ली के लोगों ने भी केजरीवाल सरकार के काम-काज को देखा और अब गरीबों के हक को मारने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब मिलने वाला है क्योंकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का भरोसा खो दिया है।
तिवारी ने कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी मिलती है जब कच्ची कॉलोनियों में रह रहे लोगों से मिलता हूं तो खुशी से उनके चेहरे खिले हुए होते हैं, ये अलग ही चमक और भाजपा के प्रति विश्वास दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि 40 लाख से ज्यादा लोगों को मालिकाना हक मिल पाया। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भ्रम फैलाकर हिंसा भड़काने की बहुत कोशिश की और दिल्ली का माहौल खराब करने की, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। मोदी सरकार के फैसलों को दिल्ली के लोगों का समर्थन मिला और दिल्ली की शांति भंग नहीं हुई। भाजपा ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता के सामने आम आदमी पार्टी सरकार का झूठ बेनकाब कर दिया है जिससे वो बौखला गए हैं।
सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों की समस्याओं को सुन कर उन्हें सुलझाना ही हमारी प्राथमिकता है इसलिए लोगों के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। मोदी जी ने जो भी वादा जनता से किया उसे पूरा किया है। ये भाजपा की ही सरकार है जो हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए काम करती है। भले ही दिल्ली में भाजपा की सरकार न हो लेकिन दिल्ली के विकास के लिए भाजपा ने वो सारे काम किए जो दिल्ली की वर्तमान सरकार ने नहीं किया और न ही कर सकती है। केजरीवाल सरकार झूठ की सरकार है, वास्तविकता से इनका कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा हमेशा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना लागू करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये जनकल्याणकारी योजनाएं कभी बंद नहीं होंगी क्योंकि भाजपा का उद्देश्य ही है सबका साथ, सबका विकास।
Aluminium recycling innovation trends Aluminium processing plant Metal reclamation processing