सत्यखबर नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट) – भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं मराठी कवयित्री सावित्रीबाई फुले की जन्म जंयती के अवसर पर दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गौरव खारी की अध्यक्षता में आज ओबीसी टाउन हॉल नामक कार्यक्रम का आयोजन केदारनाथ साहनी सभागार सिविक सेन्टर पर किया गया। इस कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री एवं दिल्ली चुनाव सह-प्रभारी नित्यानंद राय, उत्तर-प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चैहान ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सत्ता से अराजक केजरीवाल सरकार को हटाकर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व वाइस चांसलर डॉ. पी.सी. पतजंलि एवं कार्यक्रम संयोजक व ओबीसी मोर्चा के महामंत्री आनंद यादव उपस्थित थे।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री एवं दिल्ली चुनाव सह-प्रभारी नित्यानंद राय ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सराहनीय है। आज ओबीसी समाज से आने वाले लोगों का योगदान देश के विकास में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार ने ओबीसी समाज को आगे लाने के लिए अलग ओबीसी बोर्ड की स्थापना की है। केन्द्र सरकार की अनेकों योजनाएं जो सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास पर आधारित है आज देश के समुचित विकास में अपना योगदान दे। नागरिकता संशोधन कानून लाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर भेदभाव झेल रहे प्रताड़ित होने वाले शर्णार्थियों को नागरिकता देने का काम मोदी सरकार कर रही है।
लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण सत्ता पाने की नाकाम कोशिशे करते हुये तमात विपक्षी दलों ने दिल्ली में विशेषकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने झूठ बोलकर मुस्लिमों को सरकार के खिलाफ भड़का कर दंगें जैसी स्थिति बनाने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वंय जनता के सामने कई बार कहा है कि नागरिक संशोधन कानून धर्म के आधार पर सताये हुये शर्णार्थियों को नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून के तहत भारत के किसी भी मुस्लिम की नागरिकता को कोई खतरा नहीं हैं लेकिन फिर भी केन्द्र सरकार को अस्थिर करने का प्रयास राजनीति के तहत किया जा रहा है।
उत्तर-प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि ओबीसी समाज इंजन की तरह देश के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलते हुये देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी दे रहा है। सावित्री बाई फुले समाज सुधारक से साथ ही एक शिक्षिका भी थी आज उनके जन्मदिवस पर हमें समाज के सभी लोगों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प ले। केरल ने नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं किया है जिससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि वो राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित नहीं है और उनकी भारत के संविधान में कोई आस्था नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री मुफ्त सेवाएं प्रदान कर रहे है हम उनसे पूछना चाहते है कि 56 महीने आपने मुफ्त कुछ नहीं दिया और अब आखिरी 4 महीने सब कुछ मुफ्त देकर आप दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे है। नागरिकता संशोधन कानून को लागू न करने वाले राज्य दलित शोषित व पिछड़े समाज के विरोधी है क्योंकि जिन शर्णार्थियों को नागरिकता दी जा रही है वो सभी अधिकतर दलित व पिछड़े वर्ग से है।
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चैहान ने कहा कि ओबीसी समाज के लोग जब तक अपने आप को ओबीसी कहलाने में शर्म करते रहेगें तब तक समाज का आगे बढ़ पाना मुश्किल है। इसलिए गर्व के साथ हमें कहना चाहिए की हम पिछड़े है। केन्द्र सरकार ने शिक्षा पर समान अधिकार देने के लिए केन्द्रीय विद्यालय और नवोदय में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। मोदी सरकार की अनेकों योजनाओं से आज ओबीसी मोर्चा लाभान्वित होकर उनका धन्यवाद कर रहा है।
आये हुये सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुये ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गौरव खारी ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करके हम सामाजिक, राजनीतिक आर्थिक समानता ला सकते है। हम सभी को मिलकर नागरिकता संशोधन कानून पर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने का काम करना चाहिए। ओबीसी समाज दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बनाने का संकल्प लेता है।
Aluminium production waste recycling Aluminum scrap inventory management Scrap metal reclaiming and recycling