सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – भारतीय जनता पार्टी ने अपने 4 साल के शासन के दौरान विकास के नाम पर जिला जींद में एक ईंट भी नहीं लगाई है और ना ही भाजपा ने कोई ऐसा कार्य किया है, जो गिना जा सके। इसलिए भाजपा के लोगों का जींद में आने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण खर्ब ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बार-बार जिला जींद की जनता को अपने लुभावने वायदों के द्वारा लूटा है, मगर विकास के नाम पर आज तक एक ईंट भी लगाई है।
इसलिए भाजपा द्वारा बार-बार झूठ बोलकर जींद की जनता से मजाक उड़ाया जा रहा है। खर्ब ने बताया कि भाजपा के शासन में प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में लगातार बलात्कार, हत्याएं व लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, कर्मचारी धरनों पर हैं। जिससे भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फैल साबित हो रही है। उन्होंने क हा कि प्रदेश के युवा हाथों में डिग्रियां लेकर सड़कों पर बेरोजगार धक्के खा रहे हैं। खर्ब ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंंद्र सिंह हुड्डा ने अपने शासनकाल में अनगिनत विकास कार्य करवाए थे। प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिए थे।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की जा रही जनक्रांति यात्राओं से कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बनेंगे। प्रदेश की जनता सिर्फ चुनावों का इंतजार कर रही है।
Metal scrap recovery and recycling Ferrous waste reclamation center Iron scrap transport
Ferrous waste recycling, Iron waste reclaiming services, Scrap metal purchasing
Scrap aluminium export market Aluminium recycling outreach Metal scrap reclamation yard
Scrap metal recovery and salvage Ferrous material recycling campaigns Iron reclamation operations
Ferrous material demolition, Iron waste reclamation facilities, Scrap metal recovery solutions