सत्यखबर, चढ़ीगढ
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ मारने, गाली-गलौच व चप्पल मारने के वायरल वीडियो पर अब राजनीति गरमाई।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के वायरल वीडियो पर भाजपा को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि एक अहंकारी मुख्यमंत्री और एक उनकी चहेती भाजपा नेत्री देखिए किस प्रकार की अहंकारी, तानाशाह व तालिबानी सरकार खट्टर साहब आप चला रहे हैं?
क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारी अब भाजपा के नेताओं के थप्पड़ खाने के लिए हैं?
क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को भाजपा के कार्यकर्ता जाकर पीट कर आएंगे?
बेइज्जत करके आएंगे?
हरियाणा के कर्मचारियों का कोई मान सम्मान नहीं बचा?
उनकी कोई सुरक्षा नहीं बची?
इस प्रकार की भाजपा नेताओं के ख़िलाफ़ अगर खट्टर साहब आपने कार्रवाई नहीं की तो साबित हो जाएगा कि यह भाजपा नेत्री व नेता मुख्यमंत्री के इशारे पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला बोल रहे हैं जो जनता की सेवा कर रहे हैं।
आप वातानुकूलित कमरों में बंद बैठे हैं और जो लोग सेवा कर रहे हैं उनके ऊपर आप के नेता और नेत्री गाली-गलौज और हमला कर रहे हैं।
इससे शर्मनाक बात मुख्यमंत्री के लिए हो ही नहीं सकती।
पुरी विडियो यहां देखे………………………………………………………………………………………………………….
https://www.youtube.com/watch?v=D1G04bPigAs
बता दे कीहिसार के बालसमंद में भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने एक मार्केट कमेटी के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सोनाली फोगाट कर्मचारी को कह रही हैं कि तेरी हिम्मत कैसे हुई ऐसे बोलने की। तेरे घर में मां-बहन नहीं हैं क्या? विवाद एक शेड बनाने को लेकर था। किसानों का मुद्दा लेकर सोनाली फोगाट गई थी, जिसके बाद वहां विवाद हुआ। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अभी पुलिस कार्रवाई जारी है।
वायरल वीडियो में ये आ रहा नजर
वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार दोपहर का है। बालसमंद अस्थाई मंडी में खड़े किसी शख्स ने इसे बनाया है। इसमें सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी को कह रही हैं कि आपको जितने थप्पड़ मारे जाएं,उतने कम हैं। इतना कहकर सोनाली फोगाट ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। सेक्रेटरी बैठे-बैठे गिड़गड़ाता रहा। वह रोने लगा।
थप्पड़ लगते ही मार्केट कमेटी का कर्मचारी सिर पकड़कर रोने लगा।
सोनाली फोगाट ने कहा कि आपने कैसे ये बात कही? सोनाली ने कहा कि मेरे मुंह से किसी के लिए एक शब्द नहीं निकलता। मारना तो दूर की बात है। आपके घर में मां-बहन नहीं है क्या? क्या सोचकर आपने ये शब्द बोलें। काम की छोड़ो-एक औरत को भद्दा मजाक बोलना किसने सिखाया आपको। सोनाली फोगाट ने कहा कि थाना इंचार्ज को बुलाओ। आसपास खड़े लोग सोनाली फोगाट का ही समर्थन करते नजर आ रहे थे। कर्मचारी तख्त पर बैठा-बैठा अपनी सफाई दे रहा था।
कौन है सोनाली फोगाट
टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वे हार गई थी। सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं। वो आए दिन अपने वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। सोनाली फोगाट के वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद भी करते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर हैं।
विडियो यहा देखे………………………………………………………………………………………………………………….
https://www.youtube.com/watch?v=KYLAPw0fLoA
Sustainable aluminium recycling solutions Scrap aluminium repurposing technologies Responsible metal reclamation