सत्य खबर
बढ़ते महंगे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के खिलाफ लोगों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि हरियाणा और पंजाब में मिला-जुला असर देखने को मिला। जगह-जगह आंदोलनकारी जुटे थे। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किए गए इस आह्वान को कई जगह ट्रांसपोर्टरों ने भी समर्थन दिया है। इसके चलते 2 घंटे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहा। और फिर हर प्रदर्शन स्थल पर सड़क के किनारे खड़े किए गए वाहनों के हॉर्न बजाए गए।
कहां कैसे थे हालात
हरियाणा में सुबह करीब 4 बजे सबसे पहले कुरुक्षेत्र में गोल्डन हट ढाबे के आगे लगाए गए बैरिकेड्स को ट्रैक्टर की मदद से हटा दिया गया हालांकि इसके बारे में कहा जा रहा है कि ढाबे के मालिक ने खुद ही हटवाकर किसानों का नाम ले दिया।
वहीं हिसार जिले के मय्यड़ टोल, चिकनवास टोल, चौधरीवास टोल और बाडोपट्टी टोल पर किसान सुबह 10 बजे से ही जुटने शुरू हो गए थे। पानीपत में भी सवा 11 बजे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित टोल बैरियर पर किसान संगठनों से जुड़े लोग गैस सिलेंडर और चूल्हे के साथ पहुंचे। बाइक, कार और ट्रैक वगैरह पर किसान यूनियन के झंडे लगे हुए थे। ऐसा ही हाल रेवाड़ी के जिला सचिवालय के नजदीक राजीव चौक पर हुआ सवा 11 बजे किसान संगठन एकत्रित हुए। इन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र और हरियाणा की सरकारों के विरोध में नारे लगाए। खेती कानून वापस लेने की मांग की।
पंजाब में जालंधर के भंडारी पुल पर ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले किसान गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे। मोदी सरकार को अंबानी और अडानी की गुलाम सरकार बताकर नारे लगाए। मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां के सामने किसान संगठनों की तरफ से लोगों की गाड़ियों को सड़क के किनारे रुकवा लिया गया। इसके चलते दोनों लंबी लाइनें देखने को मिली, वहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
यह भी पढें:- हरियाणा बीजेपी के दिल के अरमा आसूओं में बह गए
ये है नाराजगी की वजह
गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान महीनों से देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा की और से एक बड़ी घोषणा की थी, कि 8 जुलाई को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देशव्यापी विरोध करेंगे। जिसका असर आज देखने को मिला।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाली बजाने के विचार की तर्ज पर 8 मिनट तक हॉर्न बजाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपने वाहन सड़क किनारे लगाने को कहा।
Aluminum scrap legislation and regulations Aluminium recycling statistics Brass scrap buyer