सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गांधी जी की शहादत और आज की चुनौतियां विषय पर शहीद भगत सिंह अध्ययन केन्द्र में एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मा. धर्मपाल चहल ने तथा संचालन सतबीर खरल ने किया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव एवं मुख्य वक्ता का. सुरेन्द्र मलिक ने कहा कि हमारे देश की एकता का मूलमंत्र विविधता में एकता है। जिसमें देश के किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति, इलाका, लिंग, भाषा आदि के कारण भेदभाव नहीं किया जा सकता। ये नागरिक मूल्य अंग्रेजों के विरुद्ध लड़े गए आजादी के आंदोलन में अगुवाई करने वाले गाँधी, नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, भगतसिंह, अशफाक उल्ला खान, चन्द्रशेखर आजाद, अम्बेडकर जैसे देशभक्त नेताओं के नेतृत्व वाली अनेक धाराएं के संयुक्त प्रयासों से उभरे थे। अलग-अलग विचारों के बावजूद विभिन्न धाराओं के नेता गांधी जी का सम्मान करते थे। क्योंकि उन्होंने देश के तमाम धर्मों और जातियों के लोगों को आजादी की जंग में भागीदारी के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए ऐसे दौर में सबको बराबरी के अधिकार, रोजगार की गारंटी, पूर्ण मान-सम्मान, लिंग-भेद की समाप्ति जैसे मुद्दों का उभार हुआ। जबकि मुस्लिम लीग, हिन्दू महासभा और आरएसएस जैसे संगठनों का गठन राजे-रजवाड़ों और सामन्ती ताकतों के द्वारा किया था। जो गैर बराबरी, अन्याय व अत्याचारों के जरिए प्रताडि़त किये जा रहे दलितों, महिलाओं और पिछड़े तबकों को कोई सम्मान एवं अधिकार नहीं देना चाहते थे। इसलिए इन ताकतों का आजादी के आंदोलन में देश की आम जनता का सहयोग न करके अंग्रेजों की ही मदद की थी। जिससे इनकी जनविरोधी और अमीर परस्त मानसिकता को समझा जा सकता है। यही कारण है कि आजादी मिलने के मात्र पाँच महीने के अन्दर गाँधी जी की हत्या करके जहरीली साम्प्रदायिक मानसिकता से ग्रसित गोड़से ने पहली आतंकी घटना को अंजाम दिया। सेमिनार में सोहन दास, चाँद बहादुर, नरेश दनौदा, डिम्पल, प्रदीप शर्मा, प्रमोद, राजभान, होशियार सिंह, विक्रम अली, कर्मबीर शर्मा, ईश्वर सिंह, रिसाल सिंह, रमेश, राजेंद्र, सुरेश आदि समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।
Aluminium scrap handling equipment Scrap aluminium supply management International metal trade
частный медцентр экспертизы временной нетрудоспособности в Москве где можно купить медицинскую справку справка медицинская для работы задним числом купить в Москве
batmanapollo.ru