सत्यखबर,फरीदाबाद (पूजा शर्मा)
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि कल महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं सरकार किसी के ऊपर कानूनों को थोपना नहीं चाहती। मूलचंद शर्मा आज सेक्टर 64 स्थित बनकर तैयार हुए डॉ मंगलसेन सामुदायिक भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। यहां पहुंचने पर पंडित मूलचंद शर्मा का लोगों ने भव्य स्वागत किया।
यह भी पढ़े… सोमवार को टिकरी बॉर्डर पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
उन्होंने कहा कि कल महिला दिवस के मौके पर स्पेशल बस सेवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है और हम सबको जगत जननी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन में घुसपैठिए घुसे हुए हैं जो किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर किसानों के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इन कानूनों से किसानों का भला होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के ऊपर भी यह कानून थोप नहीं रही है जिसको कानून अपनाना है वह अपनाए वरना पिछली व्यवस्था से भी अपना काम कर सकता है किसी के ऊपर कोई जोर जबरदस्ती नहीं है।
Aluminium recycling innovations Scrap aluminium recycling plant Scrap metal compaction services
онлайн клиника официальная справка медицинская задним числом купить справку от врача онлайн