सत्यखबर, जींद, अशोक छाबड़ा
हरियाणा शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने यह पत्र जारी किया है। फैसला प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने लिया है। कथूरिया करनाल से भाजपा के नेता हैं। वह विधानसभा व लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी जताते रहे हैं।
बात दें कि कथूरिया चंडीगढ़ में एक महिला मित्र के फ्लैट की बालकनी से गिर गए थे और इसको लेकर कई तरह की चर्चाओं के बाद पार्टी ने कार्रवाई की है। भाजपा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार को पत्र जारी कर चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके बाद भाजपा के करनाल जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने इस बारे में पत्र जारी कर जानकारी दी। कथूरिया करनाल जिले के भाजपा के प्रमुख नेताओं में माने जाते रहे हैं। इससे पहले वह किसी तरह के विवाद में नहीं आए हैं।
कथूरिया के खिलाफ महिला ने नहीं दी शिकायत
कथूरिया शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में अपनी एक महिला मित्र के फ्लैट में गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान किसी के आ जाने पर वह बालकनी से नीचे उतरने का प्रयास कर रहे थे और गिर गए। उनको इससे काफी चोटें आईं और फिलहाल वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जाता है कि चंद्रप्रकाश कथूरिया फिलहाल डिप्रेशन में हैं। सेक्टर 63 की एक सोसायटी के फ्लैट की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद पहले उनको चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती कराया गया,लेकिन कथूरिया के परिवार के सदस्यों ने बेहतर इलाज की मंशा से उन्हें मोहाली के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराने की इजाजत मांगी। पुलिस प्रशासन ने कथूरिया को फोर्टिस में भर्ती करा दिया है।
चंडीगढ़ की एससपी नीलांबरी जगदले ने दावा किया कि अभी कथूरिया बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयानों के आधार पर ही अगली कोई कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि चंद्रप्रकाश कथूरिया हरियाणा भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं तथा करनाल भाजपा के जिला प्रधान रह चुके हैं। एक समय वह करनाल विधानसभा से भी टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल रहे। चंडीगढ़ के सेक्टर 63 की सोसायटी के फ्लैट से गिरने तथा बाद के घटनाक्रम पर एक के बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। हरियाणा भाजपा के पास इस पूरे प्रकरण की जानकारी पहुंच गई है। भाजपा अभी कुछ भी बयान देने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस ने अभी तक कथूरिया के बयान दर्ज नहीं किए हैं। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कथूरिया अपनी किसी महिला मित्र से मिलने के लिए आए थे,लेकिन साथ ही यह भी दावा किया गया कि वह आफिशियल काम से आए थे। सूत्रों के अनुसार किसी ने जब फ्लैट की बेल बजा दी तो आनन-फानन में वह चादर के जरिये उतरने की कोशिश करने लगे तो गिर पड़े और चोटें आ गई। दूसरी ओर, चंडीगढ़ की एसएसपी नीलांबरी जगदले के अनुसार अभी तक किसी लड़की या महिला अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। जब तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आएगी, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। अब सब कुछ कार्रवाई कथूरिया के बयानों पर निर्भर करेगी। यदि कथूरिया यह बयान देते हैं कि उन्हें किसी ने फ्लैट से धक्का दिया तो केस चलाया जाएगा और यदि कहते हैं कि वह खुद ही गिर पड़े तो आगे कोई कार्रवाई नहीं बनती है। डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क के अनुसार घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया गया। थाना 49 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है कि कथूरिया जब बयान देने की स्थिति में होंगे तो बयान दर्ज किए जाएंगे। दूसरी तरफ हरियाणा भाजपा फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर चुप है।
https://www.youtube.com/watch?v=VfWx31HCZJ4
Aluminium scrap industry certifications Aluminium scrap emissions control