सत्य खबर, पलवल
पलवल, महिला एवं बाल विकास विभाग पलवल की योजना महिला शक्ति केंद्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति की 10 से 18 साल की किशोरी लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम किया गया। पांच दिवसीय इस शिविर में किशोरियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाऐं जाएगें।
महिला एवं बाल विकास विभाग पलवल की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौधरी के दिशा निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना महिला शक्ति केंद्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति की 10 से 18 साल की किशोरी लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम पलवल में किया जा रहा है।
महिला कल्याण अधिकारी पलवल श्रीमती सपना चौधरी की देखरेख में अनुभवी कोच के द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्होंने बताया कि इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में करीब सौ लड़कियां भाग लेंगी। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति की लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए जागरूक करना और आत्मरक्षा के लिए सशक्त करना है।
आज की भागदौड भरी जिंदगी में जहा बच्चियां यौन शोषण, बाल विवाह आदि अपराधों का शिकार होती जा रही है, वहीं अगर बच्चियां अपनी आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से परिचित होगी तो वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकेंगी।
Aluminium scrap traceable sourcing Aluminium recycling regulations and compliance Metal recycling solutions center services