सत्यखबर, पिंजौर, 30 मई।
मानकपुर ठाकुर दास सूरजपुर गांव की सड़क पर हुए लड़ाई झगड़े के बाद एक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद पंचकूला पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है। वही पिंजौर पुलिस ने फिलहाल 11 लोगों के खिलाफ किए गए मामले दर्ज के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी पंचकूला ओम प्रकाश बिश्नोई एसआईटी के हैड होंगे जिनके हाथों में पूरे मामले की बागडौर होगी। और इस टीम द्वारा जांच पड़ताल का काम किया जाएगा। इधर पिंजौर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है। जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल अभी दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बाकी आरोपियों को पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी गुरमुख सिंह और लवली गिरफ्तार हुए हैं। डीसीपी पंचकूला मोहित हांडा के नेतृत्व में एसआईटी टीम और पुलिस टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल करेगी। गौरतलब है कि मानकपुर देवीलाल और सूरजपुर के पास सड़क पर तंग रास्ते से निकलने को लेकर दो गुट आपस में गत 3 महीने पहले भी भिड़ गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब गत दिवस भी पावर हाउस और सूरजपुर के तंग रास्ते से निकलने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी जिसके बाद मामला लड़ाई झगड़े तक पहुंच गया था।
गुरजीत सिंह की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिन में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस लड़ाई झगड़े में तेजधार हथियार से गुरविंदर सिंह की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। गुरजीत सिंह ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया था कि चार से पांच बाइक पर सवार 10 से 12 लोग हमले के इरादे से आए थे, जिनमें एक कार शामिल थी जिसमें 5 लोग सवार थे और इन हमलावर के हाथों में तलवार गंडासे और डंडे थे और मानकपुर देवीलाल सूरजपुर गांव के समीप हुए लड़ाई झगड़े में गुरविंदर सिंह की तेजधार हथियार लगने से मौत हो गई थी। घायलों को पंचकूला के सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 में भर्ती कराया गया था। फिलहाल एसआइटी गठन के बाद अलग-अलग जांच पड़ताल का काम किया जा रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=Uu01wZCS0jc
Aluminium recovery Aluminium pipe recycling Scrap metal retrieval services