सत्यखबर, यमुनानगर
यमुनानगर की एक कॉलोनी में व्यक्ति ने घर में घुसकर चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी चाय पीने के बहाने घर में आया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि सहारनपुर के सरसावा निवासी कुलदीप शर्मा का विवाह उनकी कॉलोनी की ही एक महिला से हुआ था। अब कुलदीप शर्मा का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा था। जिसके चलते उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। अब उसकी पत्नी उनकी कॉलोनी में ही अपने मायके आई हुई है, जिसके चलते आरोपी का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला ने बताया कि 24 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी कुलदीप शर्मा उनके घर में घुस गया। आरोपी नशे में था। आरोपी ने उससे चाय पीने की इच्छा जाहिर की।
ये भी पढ़ेें… सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर ‘संतुष्ट’ हुए पद्मश्री वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान
जब वह चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो आरोपी भी उसके पीछे रसोई में चला गया और जबरन उसे पकड़कर कमरे में ले गया। इस दौरान चाकू के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके चलते उसने अब तक यह बात किसी को नहीं बताई थी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 साल से अपने पति से अलग रहती है। 8 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर थी। तभी उसका पति जबरन उसके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में पीड़िता के आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Aluminium scrap export-import regulations Aluminium scrap derivatives Metal reclaiming yard operations