सत्यखबर, ललितपुर
खाद की कमी पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों की बहुत समस्याएं हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। किसान कहीं गाड़ी के नीचे कुचला जा रहा है तो कहीं इस तरह की चीज़ों से कुचला जा रहा है। दरअसल, प्रियंका गांधी आज बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंची और चार मृतक किसानों के परिजनों के साथ मुलाकात की।खाद की कमी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बोरियों में पहले के मुकाबले कम खाद दी जा रही है, लेकिन उसके दाम बढ़ा दिए हैं। ये किसान क्या करेंगे? किसानों की बहुत समस्याएं हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। किसान कहीं गाड़ी के नीचे कुचला जा रहा है तो कहीं इस तरह की चीज़ों से कुचला जा रहा है। वो यही नहीं रूकी, उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। सरकार ने किसानों को पूरी तरह से नकारा है। ये केवल 4 परिवारों की समस्या नहीं है बल्कि पूरे बुंदेलखंड की यही समस्या है।
दरअसल, बुंदेलखंड में किसानों की मौत के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी जिले के पाली कस्बे में पहुंची। यहां प्रियंका ने किसान बल्लू पाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। बल्लू पाल ने खाद की किल्लत के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने नयागांव और मैलवारा खुर्द के मृतक किसानों के परिजनों से भी मुलाकात की। मैलवारा खुर्द के किसान सोनी अहिरवार ने 3-4 दिन से लाइन में लगने के बावजूद खाद न मिलने के कारण मानसिक तनाव में फांसी लगा ली थी। तो वहीं, महेश कुमार बुनकर भी खाद नहीं मिलने से बहुत परेशान थे, उनकी भी मौत हो गई। करीब पौने घण्टे की मुलाकात में उन्होंने किसान परिवारों को ढाढस बंधाया। इसके बाद मीडिया से बात करते प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में खाद की जबरदस्त किल्लत है।
ये भी पढ़ें… फेसबुक का नाम बदला:कंपनी का नया नाम Meta हुआ
किसान परेशान है। मृतक बल्लू पाल भी भूखा, प्यासा 3 4 दिन से खाद की दुकान पर लाइन में लगा था। जब खाद नहीं मिला तो उसने निराश होकर सुसाइड कर ली। यही स्थिति मैलवारा खुर्द के किसान के साथ भी हुई। नया गांव का किसान लाइन में लगा था, उसे हार्ट अटैक आ गया।प्रियंका ने कहा कि बीजेपी के शासन में किसान परेशान है। अधिकारी खाद की कालाबाजारी करवा रहे हैं। किसान कर्ज में है, आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे।
Scrap aluminium circular economy Aluminium scrap partnership opportunities Scrap metal reforming