सत्यखबर यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) – आज सुप्रीम कोर्ट के फैंसले के बाद यमुनानगर में किसी तरह से माहौल खराब ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरे पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुटी की गई है। इंटरनेट सेवाओं को भी बन्द किया गया है। हरियाणा यूपी और हिमाचल से सटी सीमा पर भी नाके लगाए गए हैं। धारा 144 भी लगाई गई है। 13 ड्यूटी मेजस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
प्रशासन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें। हम सब एक है सब मिलजुल कर रहें। वहीं इसके लिए जिला प्रशासन ने धर्म गुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की और कहा कि सभी मिलकर शांतिपूर्ण माहौल बनाएंगे। अगर कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसकी सूचना तुरन्त प्रशासन को दें।
इसके लिए पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों को अपने नंबर दिए हैं। वहीं सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस फ़ोर्स भी लगाई गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां भी जगह जगह दौरा कर रही हैं।
Metal waste reclaiming center Ferrous metal remarketing Iron waste utilization
Ferrous material recycling revenue, Scrap iron reclamation center, Metal scrap yard collection
Aluminium recycling methods Aluminium scrap export logistics Metal recycling management