सत्य खबर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह उड़ने के बाद अब उसे कैंसर होने की चर्चा हो रही हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से राम रहीम गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती था, जहां से गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद उसे शाम करीब साढ़े 6 बजे सुनारिया जेल लाकर एक वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें सामने आया कि राम रहीम के पैंक्रियाज में गांठ है और शुगर अनियंत्रित होने से उसे पेट दर्द की समस्याएं हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि, 3 जून को एंजियोग्राफी, सीटी स्कैन व फाइब्रोस्कैन जांच हुई थी। राम रहीम के पैंक्रियाज में गांठ मिलने पर डॉक्टरों ने कैंसर का शक जताया है। राम रहीम की ओर से पेट दर्द होने की शिकायतें कई बार पहले भी की जा चुकी हैं। उसकी हालात बिगड़ने के पीछे की वजह पैंक्रियाज में गांठ बताई जा रही है। इससे पहले 7 जून को ऐसी खबरें आई थीं कि उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। हालांकि, बाद में गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि राम रहीम ठीक है और उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। आपको बता दें किराम रहीम रेप और हत्या के मामलों में उम्रकैद भुगत रहा है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे 20 साल की सजा हुई थी।
यह भी पढें:- DGP मनोज यादव के खिलाफ अब HC पहुंचे आईजी वाईपूर्ण, FIR दर्ज करने की मांग
25 अगस्त 2017 को उसे पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था। CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए उसे रोहतक की सुनारियां जिला जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। जहां उसकी सजा तय की गई और तब से ही यही जेल उसका ठिकाना हो गई। हालांकि, तब से राम रहीम कई दफा पैरोल पर बाहर आ चुका है।
Aluminium recycling expertise Aluminium scrap processing techniques Metal waste recycling solutions
Metal waste recycling depots Ferrous scrap reuse Iron scrap recycling best practices
Ferrous metal recycling environmental impact, Scrap iron recycling center, Scrap metal reclamation and recovery